फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन: हॉटस्पॉट में बढ़ी सख्ती, अन्य जगह मिली छूट

Fri, 24 Apr 2020 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
lockdown
24एमएनपी-12-क्रिश्चियन तिराहे पर चारपहिया वाहन का चालान काटती पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन में हर दिन के साथ मैनपुरी में माहौल बदला नजर आ रहा है। शुक्रवार को हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने सख्ती की तो बाकी शहर में नरमी दिखाई। इसके चलते सड़कों पर अपेक्षाकृत अधिक चहलपहल नजर आई। हालांकि दोपहर बाद सड़कों पर भी चेकिंग शुरू हुई और वाहनों को आने जाने से रोका गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इस क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी गलियां सील कर दी गई हैं। इस क्षेत्र में शुक्रवार को और भी सख्ती बरती गई। घरों तक पुलिस की मौजूदगी में ही सामान पहुंचाया गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं बाकी शहर की अगर बात करें तो कचहरी रोड, आगरा रोड, राधारमन रोड़ समेत लेनगंज आदि में काफी चहलकदमी रही। जरूरी सामान की दुकानें खुलने से यहां भी लोग आते जाते रहे। मेडिकल स्टोर भी खुले रहने के चलते यहां भी ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुई चेकिंग
सड़कों पर चहलकदमी बढ़ती देख दोपहर बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। शहर के मुख्य स्थानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान काटे गए। इसके चलते शाम को सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पास के कार पकड़ी
क्रिश्चियन तिराहे पर चेकिंग कर रहे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आबिद अली ने शुक्रवार की दोपहर बस स्टैंड की ओर से बाजार में जा रही एक स्कार्पियो को रोक लिया। कार में चालक सहित चार लोग बैठे थे। पुलिस कर्मियों ने कार की तलाशी ली। कार चालक के पास वाहन पास नहीं मिलने पर उसको कार सहित पुलिस कर्मियों के साथ कोतवाली भेज दिया गया।

बाजार में बिना वजह आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। विशेष परिस्थितियों में ही निजी वाहन का प्रयोग किया जा सकता है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश और निकासी पर पाबंदी है। जो इसका उल्लंघन करेगा उसको जेल भेजा जाएगा।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed