फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

मंडलायुक्त ने भोगांव पहुंच कोरोना वायरस की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
16एमएनपी-23-करहल में पैदल गश्त करते एसपी व पुलिसबल - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संदिग्धों की जानकारी के लिए पहुंचे। उन्होंने क्वारंटीन हाउस में जिलाधिकारी के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आयुक्त आगरा मंडल और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर भोगांव में बनाए क्वारंटीन हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद से कोरोना संक्रमित मिले दोनों लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि संक्रमित लोगों के आसपास व संपर्क में आने वालों की भी स्क्रीनिंग कराकर लक्षण दिखने पर उनके सैंपल भी भेजे जाएं।
विज्ञापन

18 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
भोगांव। एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार ने बताया कि क्वारंटीन हाउस में 67 लोग रखे गए हैं जिनमें से बृहस्पतिवार को 18 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने डीएम को लिखा पत्र
भोगांव। उपजिलाधिकारी सुधीर कुुमार के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरके सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें आइसोलेशन के लिए जांच आदि के प्रयोग में लाए जाने वाले कचरे को नष्ट करने वाले कर्मचारियों को पूरी किट उपलब्ध कराने की मांग की है।
एंबुलेंस चालकों व ईएमटी की भी होगी जांच
भोगांव। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश के बाद जनपद की सभी एंबुलेंस चलाने वाले चालकों व ईएमटी की जांच शुरू कर दी गई है। भोगांव क्वारंटीन हाउस पहुंची एंबुलेंस को सैनिटाइज भी कराया गया।

करहल से बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
भोगांव। नगर पंचायत करहल के चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव बृहस्पतिवार को क्वारंटीन हाउस में अपने पड़ोस के लगभग एक दर्जन लोगों को लेकर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार से सभी की जांच कराए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे लोग पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के निकट ही निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed