फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

दुकानें खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़

Fri, 10 Apr 2020 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown
10एमएनपी-21-कस्बा घिरोर में दुकानें खुलीं तो पहुंची भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/घिरोर। शुक्रवार की सुबह घिरोर बाजार में दुकानें खुली देख लोग घरों से सामान खरीदने को दौड़ पड़े। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर घरों को वापस भेजा। खुली दुकानें पुलिस ने बंद करा दीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तहत बंद चल रहे घिरोर के बाजार में शुक्रवार की सुबह छह बजे कई दुकानें खुलीं। खुली दुकानों से प्रशासन द्वारा जारी किए गए होम डिलीवरी पास के आधार पर सामान की डिलीवरी करनी थी। दुकानें खुलने की जानकारी होते ही लोग सब्जी, राशन, दवा लेने के लिए बिना किसी मास्क या सुरक्षा के पहुंच गए। दुकानों सहित बाजार में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर घरों को वापस भेजा। लोगों को हिदायत दी बिना वजह कोई भी घरों से नहीं निकलेगा। घिरोर में 72 घंटे का लॉकडाउन चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने से हुआ लॉकडाउन
घिरोर की मस्जिद-ए-बिलाल में मिले तीन जमाती सहित मस्जिद के इमाम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चार संक्रमित लोगों के मिलने के बाद पांच अप्रैल की रात से 72 घंटे के लिए घिरोर को पूरी तरह लॉकडाउन किया गया। जिसे 72 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया है। घिरोर की सीमाएं भी पूरी तरह सील की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में भीड़ आने से स्थिति और खराब हो सकती है। लॉकडाउन का सभी लोग पालन करें। सब्जी, दूध, फल, दवा, राशन सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक सिर्फ पास धारक दुकानदार मास्क लगाकर होम डिलीवरी करेंगे। घरों में भी सामाजिक दूरी बनाकर ही रहें।
अनिल कुमार कटियार, एसडीएम घिरोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed