{"_id":"5e80b80f8ebc3e77b257ae18","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr43589043","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में पुलिस ने फटकारी लाठियां
विज्ञापन
29एमएनपी-16-क्रिश्चियन तिराहे पर लोगों से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन के पांचवें दिन जिले में पुलिस ने खासी सख्ती बरती। मुख्य सड़कों के अलावा गलियों में एकत्रित लोगों पर जमकर लाठियां फटकारीं। इस दौरान पुलिस ने घरों के बाहर मिले कई युवाओं को थाने में लाकर बिठा दिया।
लॉकडाउन के चार दिन तक पुलिस ने मुख्य सड़कों पर कड़ाई बरती। हालांकि लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन नहीं होने पर पांचवें दिन रविवार को पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी एकता सिंह ने मुख्य सड़कों के अलावा गलियों की ओर रुख किया।
घरों के बाहर गलियों में मिले युवकों को लाठियां फटकार कर दौड़ा लिया। वहीं कुछ युवाओं को थाने लाकर बिठा दिया गया। पुलिस ने सड़कों पर मिले लोगों को पूछताछ करने के बाद जरूरत के मुताबिक ही आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
दवा लेने के नाम पर घरों से निकले लोगों के पास रखे डॉक्टर के पर्चे चेक कर आगे जाने दिया गया। सीओ सिटी ने बाजार में दवा विक्रेताओं को सामाजिक दूरी बनाकर ही दुकानों से दवा बेचने की हिदायत दी।