{"_id":"5ea1c59f8ebc3e90294c2e2f","slug":"lockdown-kosi-news-agr4390143129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : बंद फैक्टरी में मिले आठ मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : बंद फैक्टरी में मिले आठ मजदूर
विज्ञापन
कोसीकलां में बिटुमिन फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, इंस्पेक्टर आ?
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन के दौरान बिटमुन फैक्टरी संचालन की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारा। फैक्टरी बंद थी, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 मजदूर व टैंकर चालक, क्लीनर मौके पर मिले हैं। टैंकर को सीज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की है। फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के आदेश हवा में उड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस को शालीमार रोड पर शालीमार पेट्रो प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के संचालन की सूचना दी गई। फैक्ट्री में बिटुमिन यानी तारकोल बनाने का काम होता है। इस सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल ही इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, सिटी इंचार्ज धीरज गौतम ने फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर 8 मजदूर मिले। यह मजदूर मथुरा, आगरा एवं पूर्वी यूपी के रहने वाले हैं।
इसके अलावा दो टैंकर चालक, क्लीनर भी पकड़ लिए। टैंकर को सीज कर दिया गया हैं। लॉकडाउन के दौरान बगैर किसी सूचना के मजदूरों को एक ही स्थान पर देख पुलिस के अधिकारी दंग रह गए। बताते चले कि घनी आबादी के बीच औद्योगिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इस पर वहां के वाशिंदों ने कई बार फैक्ट्री को बंद करने की कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने फैक्टरी मालिक विकास पौद्दार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें धारा 144, सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के उल्लंघन की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की स्क्रीनिंग की है।
- श्रीशचंद्र, एसपी ग्रामीण, मथुरा।