फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

दोनों तरफ की खुलेंगी दुकानें

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। अनलॉक के बाद शासन द्वारा जारी गाइडलाइन में दिनों के हिसाब से पट्टी दुकानों को खोलने के निर्देश थे। व्यापारियों की मांग पर भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने अपने निर्देशों में संशोधन किया है। इसके तहत अब वीकेंड लॉकडाउन को छोड़कर निर्धारित दिनों में बाजार के दोनों तरफ की दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि कंटेनमेंट जोन में यह लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

अनलॉक के बाद शर्तों के आधार पर बाजार खोलने को लेकर व्यापारी चिंतित थे। सोमवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत के सामने अपनी मांग रखी। इस पर भाजपा नेताओं ने डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले और एडीएम अजय श्रीवास्तव के सामने व्यापारियों का पक्ष रखा। जिसके बाद निर्धारित दिनों में दोनों पटरियों की दुकानें खुलने की सहमति मिलने की जानकारी भाजपा नेताओं ने व्यापारियों को दी।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह, कौशल साहू, सतीश गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, अनिल माहेश्वरी, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, अंकिश अग्रवाल, योगेश गौड, राजवीर सिंह, सुरेश माहेश्वरी, डॉ. फारुख, विकास गुप्ता, किशोर अग्रवाल, सौरभ सिंघल, विनय राज पन्नू, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मनोज वर्मा, अनुराग बिंदल, अश्वनी चतुर्वेदी, दीपक गुप्ता मौजूद रहे। हालांकि कंटेनमेंट जोन में यह लागू नहीं किया गया है। शहर में सोरों गेट से बारहद्वारी और बारहद्वारी से सहावर गेट तक कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने जारी किया आदेश
एडीएम अजय श्रीवास्तव ने समस्त बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोले जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्पष्ट किया है कि कंटेनमेंट जोन में बाजार बंद रहेंगे। शनिवार, रविवार को बाजार नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed