{"_id":"5ead8e848ebc3e9088556398","slug":"lockdown-kasganj-news-agr4402021144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुकरिया नगला बॉर्डर पर रोके गए हरियाणा से आने वाले श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुकरिया नगला बॉर्डर पर रोके गए हरियाणा से आने वाले श्रमिक
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग से डुकरिया नगला बैरियर पर हरियाणा से पैदल आने वाले श्रमिकों को पुलिस ने रोक दिया। इन श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई गई। वहीं एक विद्यालय में रोककर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके अलावा इसी बॉर्डर से अपने पिता की अस्थि विसर्जन को जा रहे आगरा के युवक को भी रोक दिया गया। बाद में वह वापस चला गया। जिले की सीमा पर लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आगरा के बोदला निवासी योगेश वर्मा आगरा प्रशासन से अनुमति लेकर अस्थि विसर्जन के लिए सोरों जा रहे थे। उनके पिता का निधन 22 अप्रैल को हुआ था, लेकिन वहां बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने उन्हें सोरों जाने से रोक दिया। काफी देर तक युवक पास दिखाकर आगे जाने की कोशिश में जुटा रहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
बाद में निराश मन से वह वापस चला गया। इसके अलावा सुबह से ही पैदल आने वाले मजदूरों को बॉर्डर पर रोकने का सिलसिला शुरू हो गया। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से सभी मजदूरों को भोजन आदि उपलब्ध कराया और उनके रुकने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
- हरियाणा से पैदल आए मजदूर शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के हैं। वहां के प्रशासन को अवगत कराया गया है। शासन से निर्देश मांगे हैं। जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कदम उठाया जाएगा। सभी को गांव के ही विद्यालय में रोका गया है और भोजन का प्रबंध कराया गया है। - अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।