{"_id":"5eac50268ebc3e905d3bb4df","slug":"lockdown-kasganj-news-agr4400889117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रव्यूह बना जिला, भेदियों से बचाने को सीमाओं पर जंग लड़ रहे योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रव्यूह बना जिला, भेदियों से बचाने को सीमाओं पर जंग लड़ रहे योद्धा
विज्ञापन
कासगंज की नदरई सीमा पर लगा बैरीयर व तैनात पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आस पास जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जिले में सतर्कता बरती जा रही है। जिला फिलहाल कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस प्रशासन ने सीमाओं को पूरी तरह सील कर चौकसी और बड़ा दी। ताकि कोई भी जिले में ना घुस सके।
जिले में तीनों संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है। आसपास के जिलों एटा, अलीगढ़, बदायूं, आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अलीगढ़ में दो पॉजिटिव की मौत भी हो चुकी है। अब तक कुल 36 संक्रमित पाए गए। बदायूं में 16 संक्रमित हैं।
यह सभी जिले कासगंज से सीधे संपर्क में हैं और यहां के लोग इन जिलों से किसी न किसी माध्यम से जुड़े रहते हैं। ऐसे में संक्रमित जिलों से जिले को बचाने की चुनौती पुलिस प्रशासन के सामने खड़ी है। इसी के चलते डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले के निर्देश पर बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति और पास के किसी को सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीमाओं पर सख्ती बरकरार
-बैरीयरों पर लगातार चौकसी है। वैध पास धारक के अलावा किसी को सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। लगातार निगरानी की जा रही है। सीपी सिंह,जिलाधिकारी
- सीमाओं पर सख्ती बरकरार है। किसी भी हाल में दूसरे जिले से आने वाले लोगों को बिना अनुमति के सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।लगातार कोरोना को लेकर संवेदन शीलता बनी हुई है। पुलिस का भी कड़ा पहरा है। सुशील घुले, एसपी।