{"_id":"5e7f19ad8ebc3e76951fcb1e","slug":"lockdown-in-agra-news-latest-update-man-died-who-going-to-home-by-walking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: घर पहुंचने से पहले थमा जिंदगी का सफर, दिल्ली से पैदल मुरैना जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: घर पहुंचने से पहले थमा जिंदगी का सफर, दिल्ली से पैदल मुरैना जा रहे युवक की मौत
Sun, 29 Mar 2020 06:56 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:56 AM IST
सार
दिल्ली में फूड सर्विस कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था युवक
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में अचानक उसके सीने में दर्द हुआ, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। यह लॉकडाउन उन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है, जो रोजगार गंवाने के बाद बड़े शहरों को छोड़कर पैदल ही घर लौट रहे हैं। आगरा में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
लॉकडाउन में दिल्ली से पैदल मध्य प्रदेश के मुरैना जा रहे एक युवक की शनिवार सुबह सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मृतक रघुवीर पुत्र राम लाल (40) निवासी गांव बरफड़ा, मुरैना का रहने वाला था। दिल्ली के तुगलकाबाद में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। यह रेस्टोरेंट्स फूड सर्विस से जुड़ा हुआ है। रघुवीर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। लॉकडाउन के बाद घर लौट रहा था।

साथियों के साथ पैदल जा रहा था रघुवीर
दिल्ली-यूपी सीमा पर भीड़
- फोटो : एएनआई
साधन नहीं होने की वजह रघुवीर पैदल ही घर आ रहा था। वो दिल्ली से अपने घर के लिए दो साथियों संजय व एक अन्य के साथ चल दिया। शनिवार सुबह पांच बजे सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर गुप्ता हार्डवेयर के सामने पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द हुआ।
हार्डवेयर शॉप मालिक वहां पर खड़े थे। उन्होंने उसको परेशान देखा तो पास पहुंचे। रघुवीर ने उन्हें सीने में दर्द होने की बात कही। उन्होंने सोचा कि पैदल चलने की वजह से हो रहा होगा। दुकान के सामने तिरपाल बिछाकर उन्होंने आराम करने को कह दिया।
घर से चाय और बिस्कुट लाकर उसे खिलाए। इसके बाद तबियत बिगड़ती गई। उसने अपने साले से फोन पर बात की। साले ने कहा कि पुलिस को फोन मिलाओ, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। एक राहगीर मदद के लिए आया। रघुवीर सड़क पर गिर पड़ा।

- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा। रणवीर के साले अरविंद सुबह नौ बजे पहुंच गए।
हजारों मजदूर आ रहे पैदल
कोरोना वायरस से जंग को देश में लॉकडाउन होने के बाद बड़े शहरों से हजारों मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। कोई वाहन चलने की वजह से उन्हें पैदल ही आना पड़ा रहा है। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन