फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown In Agra Helpline Number Not Pick No Home Delivery

लॉकडाउन में अव्यवस्थाएं: छह दिनों में होम डिलीवरी नहीं हुई... हेल्पलाइन नंबर नहीं उठे

Tue, 31 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Mar 2020 12:06 AM IST
सार

मंडी में ही सामान कम आ रहा है, इसलिए फुटकर दुकानों तक नहीं पहुंच रहा।
 

विज्ञापन
Lockdown In Agra Helpline Number Not Pick No Home Delivery
किराना की दुकान पर खड़ा व्यक्ति रोजमर्रा की चीजों का इंतजार करता हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक दूरी बनाने के लिए फल, सब्जी, दूध, दवाई, आटा, दाल, चीनी सहित सभी जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराने की व्यवस्था छह दिन बाद भी लागू नहीं हो पाई। प्रशासन ने दुकानदारों के मोबाइल नंबर तो जारी कर दिए लेकिन घर घर सामान पहुंचाने के लिए इनके पास कर्मचारी नहीं है। मंडी में ही सामान कम आ रहा है, इसलिए फुटकर दुकानों तक नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन


1.  चार दिन में भी नहीं पहुंचा सामान
इंदिरा नगर के कुलदीप सिंह ने 26 मार्च को एप के जरिये बेस्ट प्राइस पर ऑर्डर बुक कराया, लेकिन उनके पास अब तक सप्लाई नहीं पहुंची। दुकानदार कह रहा है कि कर्मचारी ही नहीं है, सामान घर कैसे भेजें।
विज्ञापन


2. दो दिन पहले दिया ऑर्डर, सप्लाई नहीं हुई
बिग बाजार पर शाहगंज के नेतराम सिंह ने दो दिन पहले आर्डर भेजा था लेकिन उनके पास भी होम डिलीवरी नहीं हो पाई। नेतराम ने बताया कि उनके आसपास भी किसी के घर सामान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. न आटा मिला न ही चीनी
कॉलोनी की दुकानों पर आटा और चीनी खत्म हो चुकी है। नवमी का पूजन करने के लिए  जरूरत है। दुकानदार दो दिन इंतजार करने को कह रहे हैं -राजकुमारी, सेक्टर 10, आवास विकास कॉलोनी

4. आटा मिल गया, चीनी नहीं मिल रही 
तीन दिन तक तो आटा नहीं मिला। फिर दस किलो का पैकेट मिल गया। अब चीनी नहीं मिल रही है।  दुकानदारों ने 50 रुपये किलो तक चीनी बेची है। जब मैं पहुंचा तब तक चीनी खत्म हो चुकी थी। - केके पिप्पल, सेक्टर 9, आवास विकास काला

5. अब रिफाइंड भी नहीं मिल रहा
किराने की दुकानें खुली हैं पर कई सामान नहीं है। सिकंदरा में रिफाइंड नहीं मिल रहा है। आटा और चीनी दुकानों पर सुबह मिली, शामको खत्म हो चुके थे  - दिनेश सिंह, सिकंदरा

6. आटे के तय रेट से ज्यादा वसूल रहे
कुछ दुकानदार मंडी से सुबह आटा लाते हैं, यह थोड़ी देर में खत्म हो जाता है। प्रशासन ने पांच किलो के पैकेट का रेट 160 दिया है, 180 रुपये वसूले जा रहे हैं - विमलेश अग्रवाल, सेक्टर 11, आवास विकास कॉलोनी
 

तीन बार में फोन उठाया और फोन नंबर दे दिया
महर्षिपुरम के रमाकांत चतुर्वेदी ने किराना की दुकान खुलने की जानकारी के लिए सोमवार सुबह नौ बजे हेल्पलाइन नंबर 0562- 2454209 पर फोन किया। यह तीन बार में उठा। चतुर्वेदी ने बताया कि वहां से एक और नंबर दे दिया।

उसे मिलाया तो वहां से एक और नंबर मिल गया। सुल्तागंज के राधेश्याम ने नोडल अधिकारी मनोज कुमार को 9454468413 पर फोन किया। दो बार मिलाया, नहीं उठा। आावास विकास सेक्टर आठ के राजीव ने बताया कि उनके क्षेत्र के सब्जी विक्रेता के जो नंबर दिए गए, फोन करने पर जवाबमिलता है, ये गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed