{"_id":"5e80af0e8ebc3e77496f06c0","slug":"lockdown-five-lakhs-recovered-from-people-who-walk-on-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: धारा 144 का उड़ा रहे 'मजाक', अब तक 16 गिरफ्तार, सैकड़ों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: धारा 144 का उड़ा रहे 'मजाक', अब तक 16 गिरफ्तार, सैकड़ों के चालान
Mon, 30 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:07 AM IST
सार
घर से निकलने वालों से वसूले पांच लाख
विज्ञापन
सड़कों पर लोगों को जागरूक करती आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में लॉकडाउन के दौरान भी लोग घरों से निकल रहे हैं। किसी को जरूरी काम से जाना पड़ रहा है तो कुछ लोग घूमने के लिए या दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने भी जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस बैरियरों पर चेकिंग कर लोगों से पूछताछ कर रही है।
बेवजह घर से बाहर आने वालों के चालान काटने से लेकर शमन शुल्क तक वसूल किया जा रहा है। छह दिन में पुलिस पांच लाख रुपये शमन शुल्क वसूल कर चुकी है। इतना ही नहीं धारा 144 का उल्लंघन करने पर 15 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
शहर और देहात में 141 स्थानों पर बैरियर लगाकर इन पर पुलिस तैनात की गई है। 23 से 28 मार्च तक पुलिस ने 36475 वाहनों को चेक किया। इनमें से 3999 वाहनों के चालान काटे गए।

Trending Videos
इस दौरान 546 वाहनों को सीज किया गया। शमन शुल्क के रूप में 5,00,200 रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा धारा 188 का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अब तक 15 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 42 अभियुक्तों को नामजद किया गया। इनमें से 16 गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।
महामारी अधिनियम में चार मुकदमे
शहर और देहात में महामारी अधिनियम में भी चार मुकदमे दर्ज हुए। एक मुकदमा थाना सदर में दर्ज हुआ। इसमें रेलवे अधिकारी ने बेटी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में छिपाया था। वहीं न्यू आगरा में एक डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
डॉक्टर ने बेटे के संक्रमित होने के बारे में गुमराह करने का आरोप लगाया गया। फतेहपुर सीकरी में दो मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें लोगों को संक्रमण की जानकारी होने पर भी भीड़ को इकट्ठा करने का आरोप है।

आकस्मिक सेवा के वाहनों को पास
पुलिस प्रशासन की ओर से आकस्मिक सेवा वाले वाहनों को पास का वितरण किया गया। इनकी संख्या 1138 है। इन वाहनों को आकस्मिक सेवाओं के लिए लगाया गया है। यह मरीजों को लाने से लेकर घरों तक राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
दुकानदार समेत दो लोगों का चालान
एत्मादपुर कस्बे में बेवजह घूम रहे युवक और एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे के लिए राशन की दुकानें खोलने को कहा गया था। पर, इस दौरान जनरल स्टोर और चप्पल-जूतों की दुकानें भी खुलीं।
इतना ही नहीं लोग बेवजह बाजार में घूमने भी निकल पड़े। इसकी खबर लगते ही पुलिस ने बाजार में पहुंच कर लोगों को खदेड़ा। तकिया चौराहे पर बंदी के दौरान जनरल स्टोर खोल कर बैठे असलम और बेवजह बाजार में घूम रहे गौतम सिंह को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की।

बसई में सब्जी-फल बेचने पर सात गिरफ्तार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थाना ताजगंज पुलिस ने बसई सब्जी मंडी में सात विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। बसई सब्जी मंडी में शनिवार को कुछ विक्रेता फल और सब्जी बेच रहे थे। इन्हें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। यह देखकर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने आठ विक्रेताओं को पकड़ लिया। उनके खिलाफ एसआई विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों में महादेव नगर निवासी राजीव, लकावली निवासी गुलजारी, डौकी निवासी रमेशचंद्र, हरजूपुरा निवासी कोमल सिंह, डौकी निवासी बाबी, सैमरी का ताल निवासी रामवीर और नगला मेवाती निवासी मौजूदीन हैं। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि सब्जी और फल विक्रेता धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे।