{"_id":"5e82347d8ebc3e6fa571d7b2","slug":"lockdown-dm-and-ssp-reach-at-agra-firozabad-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुके पांव... सीमाओं को लांघ बढ़ता गया मजदूरों का कारवां, हाईवे पर पहुंची हजारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुके पांव... सीमाओं को लांघ बढ़ता गया मजदूरों का कारवां, हाईवे पर पहुंची हजारों की भीड़
Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएम पीएन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए 50 हजार से ज्यादा मजदूरों को बसों, ट्रकों और यहां तक कि सेना के वाहनों से भी घर भिजवा दिए जाने के बाद सोमवार को भी कारवां थमा नहीं। जिले और राज्य की सीमाएं कागजों पर ही सील की गई, मजदूरों का रेला आगे बढ़ता ही रहा।
आगरा में अंतरराज्जीय बस अड्डे पर दिन भर भारी भीड़ रही तो एत्मादपुर कस्बा में शाम को ये लोग कस्बा के अंदर घुसने लगे। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
आगरा जिले से राजस्थान के भरतपुर, मध्य प्रदेश के भिंड की सीमाएं लगती हैं। जिलों में हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद की सीमाएं लगती हैं। इन सभी जगह सोमवार सुबह पुलिस तैनात की गई लेकिन हजारों की संख्या में आ रहे मजदूरों को पुलिसवाले रोक नहीं पाए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शाम को एत्मादपुर में जमा हुए लोग कस्बे में शरण लेने के लिए घुसने लगे। इन्हें टूंडला जाना था। वहां जिले की सीमा सील कर दी गई। वाहन मिला नहीं, इसलिए कस्बे के अंदर रुख किया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। हंगामा कर पुलिस बुला ली।
इसके बाद इन्हें फिर से हाईवे पर भेजा गया। कुबेरपुर, वॉटरवर्क्स, सुल्तानगंज में हजारों मजदूर सड़कों पर रहे। रात तक इन्हें जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। पुलिस भी तैनात थी। ये लोग पुलिस से वाहन का इंतजाम कराने की गुजारिश कर रहे थे।
देर रात एसएसपी बबलू कुमार और डीएम पीएन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी फंसे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़ने के लिए बैरियर हटाए। इसके बाद हाईवे खाली हुआ।