{"_id":"5ec672378ebc3e904a749c13","slug":"lockdown-crowd-in-markets-kosi-kosi-news-agr4427514100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: बाजार खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: बाजार खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
शील्ड एरिया घीया मंडी क्षेत्र में आते जाते लोग।
- फोटो : MATHURA
कोसीकलां। लॉकडाउन के बीच जारी सख्ती के बाद लॉकडाउन- 4 लोगों के लिए कुछ सहूलियतें लेकर आया है। कई जगहों पर दुकानें खोलने की छूट दी गई है, पर सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा है। पर, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सरकार की इन सहूलियतों के बीच सैर सपाटे और नियमों को तोड़ने का मानो मौका मिल गया है। कुछ यही हाल बृहस्पतिवार को नगर में देखने को मिला।
बड़ी संख्या में लोग बाइक और कारों से सड़कों पर दिखे। जिन लोगों को कोई खास काम नहीं था, वह भी पैदल बाजार में तफरी करते दिखाई दिए। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी कोई ख्याल नहीं रखा गया। इस बीच पुलिस लोगों को रोकती और लॉकडाउन का पाठ भी पढ़ाती। पर इसका कोई खास असर लोगों पर नहीं पड़ता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य बाजारों में जाकर अनाधिकृत रूप से खुली दुकानों को बंद कराया।
चेयरमैन ने किया लोगों को जागरूक
कोसीकलां। लॉकडाउन के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने को मिली छूट के मद्देनजर चेयरमैन नरेंद्र कुमार ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से मिलकर लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सरकारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समायावधि सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही दुकानें खोलने और दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश भी दिए।