फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown 4.0 Mainpuri Market Open Today

Lockdown 4.0: मैनपुरी में 57 दिन बाद खुलीं सराफा और कपड़ा की दुकानें

Mon, 18 May 2020 04:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 May 2020 04:03 PM IST
सार

57 दिन बाद कपड़ा की दुकान पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचे

विज्ञापन
Lockdown 4.0 Mainpuri Market Open Today
लॉकडाउन 4 में खुला मैनपुरी का बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सोमवार से लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत हो गई। शहर में 57 दिन बाद सोमवार को सराफा, बर्तन और कपड़ा की दुकानें खुलीं। सभी दुकानें व्यापारियों और प्रशासन के बीच तय हुए नंबर सिस्टम से खुलीं। सोमवार को एक नंबर श्रेणी की दुकानें खुलीं। पुलिस की सख्ती की वजह से दुकानों पर भीड़भाड़ नहीं जुट सकी। हालांकि शासन और प्रशासन की ओर से ऑरेंज जोन में दी गई ढील का असर बाजार में साफ देखने को मिला। 
विज्ञापन


लेनगंज बाजार 
लेनगंज शहर का प्रमुख किराना बाजार है। प्रशासन ने घंटाघर और तांगा स्टैंड के पास बैरियर लगाकर बाजार में लोगों की आवाजाही रोक रखी है। सोमवार को यहां एक नंबर श्रेणी की दुकानें खुलीं। दुकानें खुलीं तो खरीदारी के लिए लोग भी पहुंचे। हालांकि पुलिस की गश्त के चलते बाजार में अधिक भीड़ नहीं जुट सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Lockdown 4.0: मथुरा देहात में खुले बाजार, दुकानों पर खरीदार, सामाजिक दूरी के नियम दरकिनार
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाजा बाजार 

बजाजा बाजार में कपड़ा, सराफ और जनरल स्टोर की अधिक दुकानें हैं। लॉकडाउन अवधि में पहली बार यहां कपड़ा, सराफ की दुकानें खुली नजर आईं। 57 दिन बाद कपड़ा की दुकानें खुलने पर खरीदारी के लिए लोग भी पहुंचे। लोगों ने जरूरत के हिसाब से कपड़ा खरीदे। हालांकि सराफा बाजार को ग्राहकों का इंतजार रहा। 

Lockdown 4.0 Mainpuri Market Open Today
कपड़े की दुकान पर आए ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
लोहा मंडी बाजार 
इस बाजार में बर्तन के साथ ही जनरल स्टोर की दुकानें हैं। लॉकडाउन में पहली बार बर्तन की दुकानें खुली नजर आईं। हालांकि बर्तनों की दुकानों पर भीड़ कम नजर आई। सबसे ज्यादा भीड़ किराना और जनरल स्टोर की दुकानों पर ही रही। बर्तन बाजार खुलने के कारण फ्रिज की बोतल खरीदने के लिए लोग अधिक पहुंचे। 

स्टेशन रोड 
स्टेशन रोड पर अधिकांश दुकानें खुली रहीं। इसके साथ ही यहां लोगों की आवाजाही भी अधिक रही। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन यहां दौड़ते हुए नजर आए। हालांकि भारी वाहनों का प्रवेश बाजार में प्रतिबंधित रहा। क्रिश्चियन तिराहा पर ही भारी वाहनों को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया था। 

प्रशासन के साथ हुई व्यापारियों की बैठक में दुकानें एक, दो और तीन नंबर डालकर खोलने की बात तय हुई है। इससे सभी दुकानदारों को दुकानें खोलने का मौका मिलेगा और लॉकडाउन का भी पालन होगा। सोमवार को एक नंबर श्रेणी में शामिल सभी दुकानें खुलीं।  -धीरू राठौर, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed