फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown 21 Children found In Madarasa In Mathura

मथुराः मदरसे में मिले 21 बालक, मौलवी सहित सभी के कोरोना सैंपल जांच को भेजे

Fri, 24 Apr 2020 01:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 21 Children found In Madarasa In Mathura
थर्मल स्क्रीनिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सर्वे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 24 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अभियान चलाकर लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि बृहस्पतिवार को भरतपुरगेट क्षेत्र स्थित एक मदरसे में दो दर्जन लोगों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। यहां स्वास्थय विभाग की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मदरसे में रहने वाले 21 बालकों के अलावा मौलवी, खाना बनाने वाली महिला की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। सभी के कोरोना सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 24 लोगों में कोरोना संबंधी लक्षण मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मथुरा में दरेसी क्षेत्र में रह रहे 35 लोगों की स्क्रीनिंग कराई है। इसके बाद मालगोदाम क्षेत्र में भी कई लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मथुरा में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। घनी आबादी वाले क्षेत्र चौबियापाड़ा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।


कोरोना संक्रमित जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया है। वहीं घनी आबादी वाला क्षेत्र चौबियापाड़ा सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेर सिंह ने कोरोना संक्रमित की पुष्टि की है। अब मथुरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed