{"_id":"6acab1f5afd468132a07f176","slug":"lock-on-cmo-office-gate-employees-create-a-ruckus-agra-news-c-25-agr1067-1182207-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला, कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला, कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला बंद देख हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही धरना देने बैठ गए। इससे जाम लगने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया। इसके बाद कर्मचारी अंदर गए और धरना दिया।
समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने समेत छह सूत्री मांगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेडी लॉयल, जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,351 संविदाकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें चिकित्सक, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी हैं।
सभी सुबह करीब 10 बजे धरना देने पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। गार्ड से गेट खुलवाने के लिए कहा तो आदेश का हवाला देकर मना कर दिया। बहस के बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इससे रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीएमओ और डीएम को तीन दिन तक कार्यालय पर धरना देने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी शनिवार को गेट पर ताला लगा दिया गया। सोमवार को लखनऊ रवाना होंगे और धरना होगा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि महीने का द्वितीय शनिवार होने के कारण कार्यालय में अवकाश था। इसके चलते गेट बंद था। प्रदर्शन में महामंत्री दामोदर सिंह प्रजापति, अमित सिंह, डॉ. कपिल यादव, इंद्रपाल सिंह, रामकृष्ण त्यागी, रविकांत तिवारी, रूबी बघेल, रीना तोमर, ललित सिंह आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
बिना इलाज लाैट रहे मरीज
कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। लेडी लॉयल के साथ ही शहरी-देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिला अस्पताल के कई चिकित्सकों के हड़ताल में शामिल होने के कारण ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। चैंबर बंद होने के कारण कई मरीज बिना इलाज के लौट रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था में कई विशेषज्ञ नहीं होने से दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था की है। मरीजों को पूरा इलाज देने का प्रयास है।