फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lock lying on the main gate and theft of lakhs happened inside FIR registered

Agra: मेन गेट पर पड़ा रहा ताला और अंदर हो गई लाखों की चोरी, FIR दर्ज

Thu, 20 Apr 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 12:04 AM IST
सार

जिस घर में चोरी हुई, उसमें महिला अकेले ही रहती हैं। वे खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गई थीं। लौटकर जब घर आईं तो चोरी के बारे में पता चल सका।
 

विज्ञापन
lock lying on the main gate and theft of lakhs happened inside FIR registered
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के मनु विहार कॉलोनी में एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपये और करीब 4 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। घर में अकेली रहने वाली महिला राजस्थान में खाटू श्याम का दर्शन करने गई थी। लौटने पर चोरी का पता चला, सदमे की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन


दहतोरा के मनु विहार सिकंदरा की रेखा अग्रवाल कुक हैं। 17 अप्रैल को वह रात 8 बजे राजस्थान में खाटू श्याम का दर्शन करने चली गई थीं। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। 18 अप्रैल की रात करीब दो बजे लौटकर मेन गेट का ताला खोला। भीतर गईं तो देखा अलमारी और कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा था। सामान देखने पर पता चला कि चोर चार लाख के जेवर व 60 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिसकर्मियों पर घिनौना आरोप: नाबालिग को चौकी में पीटा, फिर की शर्मनाक हरकत; अधिकारी भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे से हुई बेहोश

इधर, चोरी की वजह से रेखा सदमे में आ गईं। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। चोरी करने के बाद उसी रास्ते से निकल गए।

 

एफआईआर की गई दर्ज 

सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed