फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loan taken in wife's name, gambling, spent in alcohol

Agra News: पत्नी के नाम पर लिया लोन, जुआ, शराब में उड़ाया

Tue, 08 Aug 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Loan taken in wife's name, gambling, spent in alcohol
भोगांव। विनोदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी के नाम पर बैंक से एक लाख रुपये का लोन ले लिया। सारा रुपयो जुआ और शराब में उड़ा दिया। अब बैंक रुपया वापस मांग रहा है। दबाव बनते ही आरोपी घर छोड़ कर गायब हो गया। पीडि़ता ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव निवासी पूनम बौद्ध ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पति संजय ने उसके नाम पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक परतापुर से बिना उसे बताए लोन ले लिया। रुपया किसी काम में नहीं लगाया। सारा पैसा जुआ और शराब में खर्च कर दिया। बुरी लत के चलते घर और खेत भी बेच डाला। लोन की किस्तेंं भी जमा नहीं की। जिस कारण अब बैंक वाले लोन जमा करने के लिए कह रहे हैं। रविवार की रात पति घर से कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed