{"_id":"62ee2e439ce2ef6c7842bd87","slug":"loaded-trucks-stuck-in-swinging-wires-traffic-stopped-on-the-highway-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झूलते तारों में अटके लोडेड ट्रक, हाईवे पर थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झूलते तारों में अटके लोडेड ट्रक, हाईवे पर थमा यातायात
Sat, 06 Aug 2022 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:32 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर कोतवाली नगर के सामने विद्युत तार काफी नीचे हैं, जो लोडेड व अन्य वाहनों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अगर तार वाहन से छू जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
लटकते तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में नेशनल हाईवे पर कोतवाली नगर के सामने विद्युत तार काफी नीचे झूल रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में यहां से लोडेड व अन्य वाहनों का निकलना रहता है। अगर तार वाहन से छू जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। बृहस्पतिवार की रात इसी तरह के दो लोडेड ट्रक अटक गए और हाईवे पर यातायात थम गया। बाद में पहुंचे एक प्राइवेट विद्युत कर्मी ने शटडाउन लेकर ट्रक पर चढ़ा और तार को ऊंचा कर जुगाड़ से बांध दिया। तब कहीं जाकर ट्रक निकल सका।
विज्ञापन
शहर में विद्युत निगम की जर्जर लाइन राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मुख्य मार्ग हो या फिर शहर के अंदर का मार्ग, प्रत्येक स्थानों पर विद्युत निगम की जर्जर लाइनें झूलती रहती हैं। फॉल्ट होने पर लाइन जलने के साथ-साथ टूट भी जाती है। शहर में अधिकांश केबल पड़ी हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर विद्युत लाइन के खुले व नंगे तार वाहन संचालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 9:15 बजे दो ट्रक शिकोहाबाद मार्ग की तरफ से आए।
विज्ञापन
इन ट्रकों में माल उनकी बॉडी से ऊपर तक भरा था। ट्रक के चालकों ने कोतवाली नगर के सामने विद्युत लाइन के नंगे तार देखकर खतरा भांप लिया और ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। करीब 10 मिनट तक ट्रक वहां खड़ा रहा। इस दौरान शट्डाउन लेने के बाद एक प्राइवेट लाइनमैन को ट्रक पर चढ़ाकर तार को ऊपर बंधवाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इस बीच करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
झूलते तार
- फोटो : अमर उजाला
दृश्य 1:
शिकोहाबाद रोड पर भी झूल रहे तार
शहर के शिकाहोबाद रोड का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां भी विद्युत लाइन झूलती रहती है। प्राइवेट बस के संचालक सहित ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि कई अधिकारियों से कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसा लगता है कि विद्युत निगम के अधिकारी हादसे के बाद ही जागेंगे।
दृश्य 2:
आगरा रोड का भी यह हाल
शहर के आगरा रोड का भी यही हाल है। यहां भी विद्युत निगम के तार झूल रहे हैं। कभी-कभी तो तार वाहन से भी छू जाते हैं, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जबकि जीटी रोड के बाद सर्वाधिक वाहन जिले में इस रोड से गुजरते हैं।
अधिशाषी अभियंता आरबी राय का कहना है कि शहर में आसानी के साथ लोडेड वाहन निकल जाते हैं जो ऊंचाई निर्धारित है, उसी के अनुसार तार हैं। ट्रक में ओवरलोड माल होगा इससे दिक्कत हुई होगी। एक माह पूर्व ही लाइन को दुरुस्त कराया गया था। अगर ऐसी कोई समस्या आई है फिर एक बार पूरी लाइन को दिखवाया जाएगा।