फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Llb Students Protests At Dr. Bhimrao Ambedkar University

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: विधि छात्रों ने धरना देकर किया प्रदर्शन, ये हैं मांगें

Mon, 11 Jan 2021 04:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Llb Students Protests At Dr. Bhimrao Ambedkar University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन करते विधि के छात्र - फोटो : अमर उजाला

आगरा कॉलेज के विधि छात्रों ने सोमवार को मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। दोबारा लिखित परीक्षा कराने या 30 अंक देकर पास कराए जाने की मांग के लिए छात्रों ने धरना देकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विधि के छात्र कुलपति से मिलने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे। सुरक्षा गार्ड ने अंदर प्रवेश करने पर रोका तो छात्रों ने गेट के आगे ही धरना शुरू कर दिया। जानकारी पर चीफ प्रॉक्टर आए और छात्रों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। छात्र बोले कि मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। 
विज्ञापन


विधि विभाग के 30 कॉलेजों के एलएलबी-बीएएलएलबी के अंतिम वर्ष के 2000 छात्रों में से 95 फीसदी छात्र फेल कर दिए हैं। लिखित परीक्षा दोबारा कराई जाए या फिर 30 अंक देकर पास किया जाए। कुलपति ने मामले को परीक्षा समिति में रखने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र लिखित में मांगने लगे, कुलपति ने लिखित में देने से मना कर दिया। इस पर छात्र देर शाम तक धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई
चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन में कोई लापरवाही नहीं बरती है। छात्रों का ज्ञापन स्वीकार कर कुलपति ने परीक्षा समिति में मामला रखने को कहा है, लेकिन छात्र लिखित में देने पर अड़े हैं, यह संभव नहीं है।

छात्र बोले- मांगे पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी
छात्र वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि लिखित परीक्षा दोबारा हो या फिर प्रमोट किया जाए। परीक्षा दोबारा कराई जाएं तो छात्रों से शुल्क नहीं वसूला जाए। मांगें पूरी न होने तक लड़ाई जारी रहेगी। 

आफताब कुरैशी ने कहा कि चार नवंबर से परीक्षाएं शुरू कराईं और 12 नवंबर को संपन्न करा दीं, आठ जनवरी को परिणाम जारी किया तो उसमें 95 फीसदी छात्र फेल हैं। ज्ञापन देकर दोबारा लिखित परीक्षा कराए जाने की मांग की तो सुनवाई नहीं हुई।

छात्रा ऊषा चिरार ने कहा कि परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई, जबकि छात्रों को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी, कई छात्र इस पैटर्न पर परीक्षा देने के लिए तैयार भी नहीं थे।

कुमकुम आर्य ने कहा कि ओएमआर शीट के बजाय पहले की तरह दोबारा लिखित परीक्षाएं कराई जाएं, या फिर पहली-दूसरी साल की तरह हमें भी प्रमोट करते हुए पास किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed