फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LIVE video of death: Young man making reel in slow motion such an accident happened people trembled

मौत का LIVE वीडियो: मोबाइल से स्लो मोशन में रील बना रहा था युवक, कट गई गर्दन...देखकर आप भी कांप जाएंगे

Sat, 19 Oct 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

आगरा में एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। ये वीडियो उस समय का है, जब युवक मोबाइल से स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसने लोहे का जाल उठाया, तभी वो उसमें से नीचे गिर गया। 
 

विज्ञापन
LIVE video of death: Young man making reel in slow motion such an accident happened people trembled
मौत का लाइव वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार की सुबह चांदी कारीगर वीडियो बना रहा था। डांस स्टेप के दौरान लोहे का जाल उठाते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। साथी बचाने के लिए दौड़े मगर वह चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल के जाल पर गिर पड़ा। सिर कुचल गया और चारों तरफ खून फैल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन





 

हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। तब तक पूरी तरह सराफा बाजार भी नहीं खुल पाया था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि अब्बास नगर, ताजगंज निवासी आसिफ (20) प्लाजा में संतोष राठौर के चांदी कारखाने में काम करता था। पुलिस को सोशल मीडिया से हादसे की जानकारी मिली। पुलिस प्लाजा में पहुंची तो चारों तरफ खून फैला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसारित वीडियो में आसिफ सहित चार कर्मचारी दिखे। एक शटर खोल रहा है, जबकि दो लोहे के जाल के पास बैठे हैं। आसिफ डांस स्टेप करते हुए आगे आया। शायद एक हाथ से मोबाइल से वीडियो बना रहा था। वह स्लो मोशन में डांस स्टेप करता हुआ लोहे के जाल के पास पहुंचा। तभी आवाज आई, टट्टर उठा। जैसे ही उसने जाल उठाया, उसका संतुलन नहीं बन पाया। लोहे का जाल उसके ऊपर आया, वह नीचे गिरा। उसके साथी बचाने दौड़े।
विज्ञापन

बाजार में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि आसिफ चौथी मंजिल से गिरकर तीसरी मंजिल के लोहे के जाल पर पहुंचा, वहां उसकी गर्दन फंस गई। साथियों ने यहां से भी उसे बचाने की कोशिश की मगर वह नीचे गिर पड़ा। साथी अस्पताल ले गए। परिजन को भी सूचना दी। परिजन हाॅस्पिटल से उसके शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। पुलिस ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है।
 

बंद रहा बाजार
हादसे के बाद जौहरी प्लाजा में बाजार बंद हो गया। दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोलीं। पुलिस ने भी यहां पहुंचकर दोपहर तक जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed