{"_id":"62b74dff5bb9b22ea9755b89","slug":"live-telecast-of-rural-residential-records-distribution-program-kasganj-news-agr5379910118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण आवसीय अभिलेख वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण आवसीय अभिलेख वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
विज्ञापन
कासगंज तहसील में आयोजित कार्यक्रम में घरौनी वितरित करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, डीएम हर्षित
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) के डिजिटल एवं भौतिक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील परिसर में किया गया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी एवं विधायक सदर ग्रामीणों को उनके ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी का वितरण किया गया।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि यह खुशी का अवसर है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण योजना लागू की है। जिससे आप सभी लोगों को आपके अपने घर का मालिकाना हक मिल गया है। उन्होंने कहा कि घरों का मालिकाना हक मिल जाने से अब आपसी विवाद नहीं होंगे।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि लोगों को ग्रामीण आवसीय अभिलेख घरौनी के डिजिटल एवं भौतिक विवरण प्राप्त होने से अब ग्रामीण क्षेत्र में आपसी विवाद नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि तहसील कासगंज के 10 गांवों के 55 लोगों को, तहसील सहावर के 10 गांवों के 100 लोगों को तथा तहसील पटियाली के 20 गांवों के 200 लोगों को घरौंनियों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
जिले में कुल 355 घरौनियों का वितरण आज किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी कासगंज पंकज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार मौजूद रहे।