फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Litigants upset due to lack of court fee stamp

Agra News: कोर्ट फीस स्टांप के अभाव से वादकारी परेशान

Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Litigants upset due to lack of court fee stamp
कासगंज। जनपद न्यायालय में विगत कई माह से कोर्ट फीस की स्टांप का अभाव बना हुआ है। जरूरत के अनुरूप स्टांप उपलब्ध नहीं होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता एवं लिपिक अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर में नौ स्टांप वेंडर अधिकृत हैं, लेकिन अधिकांश स्टांप वेंडर को जरूरत के अनुरूप कोर्ट फीस स्टांप नहीं मिलता है। यहां एक और दो रुपये के कोर्ट फीस स्टांप तो मिल जाते हैं, लेकिन 5, 10 और 20 रुपये के कोर्ट फीस स्टांप जरूरत के अनुरूप नहीं मिलते है। इससे वादकारियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कासगंज बार एसोसिएशन ने कोर्ट फीस स्टांप की कमी के चलते विधिक कार्य करने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रमोद कुमार पुंडीर, सर्वेश कुमार यादव, सौदान सिंह, अशोक कुमार, दिनेश चंद्र जौहरी, महिपाल सिंह, तेजिंदर सिंह एवं लिपिक अधिवक्ता संघ के संस्थापक ब्रह्म स्वरूप शर्मा , संघ के सचिव छिद्धू सिंह, पुष्पराज सिंह आदि ने सभी मूल्य के पर्याप्त मात्रा में कोर्ट फीस स्टांप उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed