फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Listening to the Bhagwat Katha removes suffering and brings salvation. The conch shell of the Shrimad Bhagwat Katha is blown in the pilgrimage place of Bateshwar. The yatra started with 51 grand urns.

Agra News: भागवत कथा सुनने से दूर हो जाते हैं कष्ट, मिलता है मोक्ष, तीर्थ धाम बटेश्वर में श्रीमद्भागवत कथा का शंखनाद, 51 भव्य कलशों के साथ निकली यात्रा

Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Listening to the Bhagwat Katha removes suffering and brings salvation. The conch shell of the Shrimad Bhagwat Katha is blown in the pilgrimage place of Bateshwar. The yatra started with 51 grand urns.
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर-फरेरा मार्ग स्थित खाद चौराहे पर सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत ब्रह्मालाल महादेव मंदिर से धूमधाम के साथ हुई। कलश यात्रा में 51 मंगल कलश धारण किए पीतांबरी वस्त्रों में श्रद्धालु महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। यात्रा मुख्य सदर बाजार होते हुए जयकारों के साथ कथा स्थल (खांद चौराहा) पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां वेद मंत्रोच्चार के बीच कलशों को स्थापित किया गया। कथावाचक जितेंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का अलौकिक महात्म्य सुनाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य परीक्षित नाथूराम यादव और यज्ञपति ब्रजेश यादव ने बताया इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 जून से लेकर 15 जून तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

फतेहपुर सीकरी। बगीची मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा व्यास पंडित राजेश भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उनके योगदान का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में सत्य, धर्म, त्याग, करुणा और कर्तव्यपालन का संदेश देकर मानवता को नई दिशा प्रदान की। कथा के दौरान भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा व्यास ने राम जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर महिला शक्ति मंडल एवं राजराजेश्वरी कैला देवी ग्रुप की सदस्य ऊषा, लता, मधु, रेणु, सुधा मित्तल, पूजा, वबीता, सुमन सहित सुरेन्द्र, नवीन, जितेन्द्र, देवेन्द्र, सचिन, बन्टु, सारांश, नवल, अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लादूखेड़ा में कलश यात्रा का फूलों से स्वागत

लादूखेड़ा। हिरोंडा गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व 51 कलशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह फूल मालाओं के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया गया। पहले दिन कथा व्यास संतोष सारस्वत महाराज ने कहा कि कलियुग के पापों को दूर करने के लिए मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा सुननी चाहिए। इस मौके पर परीक्षित गोपाल दास महाराज, मुरारी दास महाराज, किशोरी दास महाराज, प्रताप सिंह, हरिशंकर कुशवाह, करतार सिंह, जेपी धाकरे, तुकमान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed