फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List Of Crackers Shops In Agra City At Diwali 2020

Diwali 2020: शहर में इन 12 स्थानों पर बेचे जाएंगे पटाखे, देखिये बाजार की लिस्ट

Wed, 28 Oct 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Oct 2020 12:27 AM IST
सार

प्रभारी अधिकारी आयुध एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि शहर में कोई भी व्यक्ति एक ही स्थल पर दुकान आवंटन
के लिए आवेदन करेगा। एक से अधिक आवेदन करने पर उसे अपात्र माना जाएगा। अस्थायी लाइसेंस सिर्फ तीन दिन 12 से 14 नवंबर
के लिए मान्य होगा। पूर्व में लाइसेंस प्राप्त कर चुके आवंटियों को वरीयता मिलेगी।

विज्ञापन
List Of Crackers Shops In Agra City At Diwali 2020
पटाखा बाजार

विस्तार

दीपावली पर शहर में 12 जगह पटाखा बाजार लगेगा। बुधवार से आतिशबाजी की 286 दुकानों के अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पांच नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। सात नवंबर को लाटरी खोलकर दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इन 12 जगह के अलावा कहीं भी पटाखे बेचे जाते मिले तो दुकानदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी आयुध एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि शहर में कोई भी व्यक्ति एक ही स्थल पर दुकान आवंटन के लिए आवेदन करेगा। एक से अधिक आवेदन करने पर उसे अपात्र माना जाएगा। अस्थायी लाइसेंस सिर्फ तीन दिन 12 से 14 नवंबर के लिए मान्य होगा। पूर्व में लाइसेंस प्राप्त कर चुके आवंटियों को वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन



निर्धारित संख्या से अधिक दुकानों के आवेदन प्राप्त होने पर सात नवंबर को उन बाजारों की लाटरी खोलकर दुकानों का आवंटन होगा। आवेदन के समय अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्राप्त करनी होगी। आवंटन के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट दुकानों का सत्यापन करेंगे। पूर्व बकाएदार आवंटन के लिए अपात्र होगा। तय स्थानों के अलावा पटाखे बेचने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां लगेंगे पटाखा बाजार 
- कोठी मीना बाजार मैदान- 90 दुकानें
- जीआईसी मैदान, पंचकुइयां- 30 दुकानें
- सेक्टर-11 व 12 के पार्क में- 25 दुकानें
- बैप्टिस्ट हायर सैकेंड्री स्कूल मैदान- 06 दुकानें
- कंपनी गार्डन खाली मैदान, सदर- 20 दुकानें
- भोलानाथ गुलाबचंद स्कूल मैदान, एत्माद्दौला- 05 दुकानें
- जैन मंदिर का मैदान, एत्माद्दौला- 05 दुकानें
- बाबा गुलाटीदास मंदिर के पास, हाथीघाट- 10 दुकानें
- तालाब किनारे रुनकता- 05 दुकानें
- एंथम पाइप लाइन, सेक्टर 15 में- 25 दुकानें
- अब्बुलाला दरगाह मैदान में, बाईपास रोड- 50 दुकानें
- शक्ति नगर मैदान, सदर बाजार- 15 दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed