फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor worth Rs 15 lakh caught on expressway

Agra News: एक्सप्रेस वे पर पकड़ी 15 लाख की शराब

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 15 lakh caught on expressway
करहल। लखनऊ से बिहार ले जाई जा रही गैर प्रांत की शराब का जखीरा रविवार की सुबह थाना पुलिस ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ा। शराब लाद कर ले जा रहे ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब 15.35 लाख रुपये बताई।गिरफ्तार दो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी करहल चंद्रकेश सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह को सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैक्टर में गैर प्रांत की शराब लादकर ले जाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया और देखा कि उसमें भूसा लदा था। जब भूसा हटाकर देखा गया तो उसके नीचे गैर प्रांत की शराब की कई पेटियां छिपाकर रखी गईं थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर पर मौजूद दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चमन निवासी गांव रिठाक थाना सदर रोहतक हरियाणा और दूसरे ने निक्की निवासी गांव मोही थाना बरौदा सोनी हरियाणा बताया। थाने लाकर पेटियां उतरवाई गईं तो उनकी संख्या 78 थी। पुलिस के अनुसार बरामद गैर प्रांत की शराब की अनुमानित कीमत करीब 15.35 लाख रुपये है। लखनऊ से तस्करी कर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन




दो गुना से चार गुना मुनाफा

बिहार में शराब बंदी लागू है। जिस कारण से वहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब तस्करी कर ले जाई जाती है। तस्कर यहां शराब बिक्री कर चार गुना तक मुनाफा कमाते हैं। बंदी की वजह से चोरी छिपे शराब की कीमत अधिक मिलती है। इसी के चलते शराब माफिया बिहार तक शराब ले जाने के लिए जोखिम उठाते हैं। एक बार शराब बिहार पहुंची तो फिर पता नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed