फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   liquor smuggler caught after road accident in agra

हादसे के बाद हुआ हंगामा तो सामने आई कार चालक की 'असलियत', पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
liquor smuggler caught after road accident in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कामायनी कट पर पकड़े गए शराब तस्कर की कार ने व्यापारी नेता साहूकार सिंह चाहर की बाइक में टक्कर मारी थी। इसमें वो और उनका भाई घायल हो गए। तस्कर ने अपनी कार छुड़ाने के लिए अपने दो साथी बुलाए थे। 
विज्ञापन


वो खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार ले जाने की कोशिश करने लगे। मगर, लोगों ने उन्हें घेर लिया। थाना पुलिस के आने पर वो भाग गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम और हादसे का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एसबी नगर, दयालबाग निवासी साहूकार सिंह चाहर आगरा मशीनरी व्यापार समिति अध्यक्ष हैं। आगरा व्यापार मंडल के सचिव भी हैं। वो भाई धर्मवीर सिंह के साथ गुरुवार रात को सगाई समारोह में शामिल होकर बाइक से घर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कामायनी कट पर हुआ हादसा

कामायनी कट पर पीछे से आती सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। चालक माफी मांगने लगा। बाद में उसने दो लोग बुला लिए। मगर, वो देखकर चले गए। बाद में दो और लोग आए। 

एक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। कहा कि वो थाने से आया है। उसने कार की चाबी ले ली। कार को थाने ले जाने की बात करने लगा। मगर, वर्दी नहीं पहने होने से लोगों को शक हो गया। उन्होंने विरोध कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस के पहुंचने पर पुलिसकर्मी बनकर आया युवक और उसका साथी भाग गए। सिकंदरा थाना पुलिस ने कार की तलाशी ली। उसमें एक बोरे में हरियाणा की शराब के 860 पौवे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी चालक रोहड़, झज्जर, हरियाणा निवासी शिव कुमार को पकड़ लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। 

बिहार ले जाते हैं शराब 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते रेट में शराब खरीदकर लाता है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाता है। अवैध शराब को बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। बिहार में शराब बंदी के बाद अवैध शराब की बिक्री में वृद्धि हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed