फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor Smuggler Arrests In Agra Latest News

आगरा: ठेके के सेल्समैन खपाते थे अवैध शराब, दो गिरफ्तार, शमसाबाद में कच्ची शराब बनाते दो पकड़े

Mon, 06 Sep 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

शराब बनाने के लिए दोनों को माल भरतपुर और हरियाणा से मिल रहा था। उन्होंने माल विक्रेताओं के भी नाम बताए हैं। इस पर पुलिस टीम को उनके बताए स्थान पर भेजा गया।

विज्ञापन
Liquor Smuggler Arrests In Agra Latest News
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर में अवैध शराब का धंधा ठेकों के सेल्समैन की मिलीभगत से चल रहा है। रविवार को सिकंदरा पुलिस ने दो सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। वो पूर्व में खड़वाई में पकड़ी गई अवैध फैक्टरी की शराब को बेचने का काम करते थे। उनकी गिरफ्तारी पूर्व में जेल गए फैक्टरी संचालकों को रिमांड पर लेने के बाद की गई।

विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि गांव खड़वाई में जुलाई में शराब फैक्टरी पकड़ी गई थी। इस मामले में आरोपी महेंद्र और लोकेश कोर्ट में हाजिर हो गए थे। फैक्टरी के लिए कच्चा माल कहां से मिलता है? फर्जी लेबल और क्यू आर कोड कौन बनाता है? शराब की सप्लाई कैसे और कहां होती है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार से चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने कई अहम जानकारी दीं। शराब बनाने के लिए दोनों को माल भरतपुर और हरियाणा से मिल रहा था। उन्होंने माल विक्रेताओं के भी नाम बताए हैं। इस पर पुलिस टीम को उनके बताए स्थान पर भेजा गया। वहीं आरोपियों ने शराब ठेके के दो सेल्समैन खड़वाई निवासी पवन और कुर्राचित्तरपुर क्षेत्र निवासी  राजकुमार का नाम लिया। पुलिस ने दोनों को खड़वाई गांव से पकड़ लिया। उनके पास से चार पेटी अवैध शराब बरामद की गई। वह नकली शराब को ठेकों के माध्यम से खपाते थे। अब पुलिस ठेका संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

शमसाबाद में कच्ची शराब बनाते दो गिरफ्तार 
आगरा जिले में जहरीली शराब से 18 मौतों के बाद भी अवैध शराब का धंधा चल रहा है। शमसाबाद पुलिस ने रविवार को दो स्थानों पर छापेमारी करके दो लोगों को पकड़ लिया। वह अवैध कच्ची शराब बना रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, गोपालपुरा स्थित एमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास खाली प्लाट में शराब बनाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दबिश दी। इसके बाद गोपालपुरा स्थित कंस टीला निवासी धीरू को पकड़ लिया। वहीं गांव नगला सूरजभान में अमन को पकड़ा। दोनों अवैध भट्ठी लगाकर कच्ची शराब बना रहे थे। उनके पास से 77 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, दो गैस सिलिंडर, दो चूल्हे, दो कनस्तर, दो पतीली, दो किग्रा बूरा और दो किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें:
मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या
आगरा: बोतल पर सैन्य कैंटीन सप्लाई का लेबल लगाकर शराब की तस्करी, पांच तस्कर गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed