फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor Smuggler Arrested With Illegal Wine Cost Of 40 Lakh Before Up Elections

अवैध तस्करी पर शिकंजा: मैनपुरी में चुनाव से पुलिस ने पकड़ी 40 लाख रुपये की शराब, कंटेनर में मिलीं 340 पेटी

Mon, 17 Jan 2022 06:07 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jan 2022 06:07 PM IST
सार

मैनपुरी में चुनाव से पहले शराब की बड़ी खेप पकड़ने के बाद पुलिस मुख्य व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास कर रही है कि ये शराब कहां खपाई जानी थी।

विज्ञापन
Liquor Smuggler Arrested With Illegal Wine Cost Of 40 Lakh Before Up Elections
मैनपुरी: शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में रविवार की देर शाम एलाऊ थाना पुलिस ने मेरापुर-गुजराती पुल के पास गुजरात नंबर के कंटेनर को पकड़ा। कंटेनर से करीब 340 पेटी गैर प्रांत की शराब बरामद की गई। शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। संभावना जताई कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब की यह खेप तस्करी करके लाई गई है। 
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि रविवार की देर शाम गश्त के दौरान एलाऊ थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज की टीम ने मेरापुर गुजराती के पास एक कंटेनर को रोक कर तलाशी ली। कंटेनर में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब की करीब 340 पेटियां बरामद हुईं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। मौके से पुलिस ने चालक दीपाराम निवासी गांव मडकी थाना धौरीमन्ना जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। वाहन स्वामी का नाम श्रीराम यादव निवासी आदर्श नगर, डुगरा जिला बलिशाद गुजरात बताया गया है। उसी की देखरेख में शराब विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से तस्करी कर लाई गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

किसने मंगाई थी शराब की खेप
पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर जनपद में शराब की इतनी बड़ी खेप किसने मंगाई है। एसपी के अनुसार ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसके पकड़ने के बाद ही इस बात की जानकारी हो पाएगी कि आखिर जिले में इतनी बड़ी खेप मंगाने वाला कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को बीस हजार का पुरस्कार
शराब पकड़े वाली टीम को एसपी ने बीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएं।
मथुरा: गेस्ट हाउस में पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मानते पकड़ा, पति ने बुलाई पुलिस और फिर हुआ कुछ ऐसा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed