{"_id":"5cf0ad2bbdec2207456357cc","slug":"liquor-mafia-network-in-four-state-including-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों में फैला है 263 शराब माफिया का जाल, 'अंग्रेजी' की बोतल में बेच रहे कच्चा 'माल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार राज्यों में फैला है 263 शराब माफिया का जाल, 'अंग्रेजी' की बोतल में बेच रहे कच्चा 'माल'
Fri, 31 May 2019 09:57 AM IST
मुकेश कुमार
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
आगरा में बरामद हुई कच्ची शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के 263 शराब माफिया का एक सिंडिकेट काम कर रहा है। इन माफिया द्वारा दूसरे राज्यों की शराब तो यूपी में बेची ही जा रही है कच्ची शराब को ब्रांडेड बोतलों में पैक करके भी सप्लाई किया जा रहा है।
अंग्रेजी शराब की खाली बोतल और पौवा में यह लोग खरीद लेते हैं और उनमें भट्ठियों पर तैयार होने वाली शराब को भरकर बेच दिया जाता है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद इन माफिया की तलाश की जा रही है। मथुरा में भी आसपास के राज्यों की शराब बहुतायत में पहुंच रही है।
बाराबंकी में जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बाद सक्रिय हुईं एजेंसियों को पता चला है कि शराब माफिया इस तरह से कच्ची शराब की अंग्रेजी बोतलों में पैकिंग कर रहे हैं कि फर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है।

सरकारी ठेकों पर भी हो रही सप्लाई
संभावना व्यक्त की जा रही है कि कच्ची शराब से भरीं इन बोतलों को सरकारी ठेकों पर भी सप्लाई कर दिया जाए। इस तरह के मामले कई जगह पकड़ में भी आ चुके हैं। अब एजेंसियां इन माफिया की धरपकड़ में लग गईं हैं।
इन माफिया का नेटवर्क आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड और गाजियाबाद के साथ ही हरियाणा और दिल्ली से सटे सभी जिलों में हैं। इन जिलों में हर रोज बड़ी मात्रा में तस्करी की दारू पहुंच रही है। इन जिलों में अवैध शराब की भट्ठियां भी बड़े पैमाने पर चल रही हैं।

एसटीएफ भी लगी नेटवर्क की तलाश में
मथुरा में शराब माफिया की तलाश में एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। एसटीएफ के अधिकारी आपस में तीनों राज्यों से भी इनका इनपुट ले रहे हैं। किस तरह से शराब सप्लाई की जा रही है इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी लग गई है। सभी दुकानों को चेक किया जाना है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एडीजी अजय आनंद ने बताया कि पुलिस को भी लगाया जा रहा है। जहां भी अवैध शराब बनाने के अड्डे हैं उन सभी को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए हर जिले में टीमों को लगा दिया गया है। शासन स्तर से भी इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है।
सड़कों के किनारे बने ढाबे बने सबसे बड़े अड्डे
अवैध शराब की बिक्री के सबसे बड़े अड्डे सड़कों के किनारे बने ढाबे बन रहे हैं। इन ढाबों के किनारे अवैध शराब बनाने के कारखाने कई दफा पकड़े भी जा चुके हैं। मथुरा में ही हाईवे पर कई बार छापामारी हुई।