फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor in ambulance following an escort vehicle; five smugglers arrested.

Agra News: आगे एस्कॉर्ट, पीछे एंबुलेंस में शराब, पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Liquor in ambulance following an escort vehicle; five smugglers arrested.
एत्मादपुर। शराब तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में काम करना शुरू कर दिया है। तस्करों के आगे एक गाड़ी उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए चलती थी और इसके पीछे हूटर बजाती हुई एंबुलेंस में शराब पहुंचाई जाती थी। तस्कर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही पंजाब नंबर की एंबुलेंस की नंबर प्लेट बदल कर यूपी की नंबर प्लेट लगा लेते थे। थाना एत्मादपुर पुलिस ने शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के कुबेरपुर इंटरचेंज के पास 5 तस्करों को गिरफ्तार कर 80 पेटी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 10.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। चेकिंग के बाद भी जानकारी नहीं मिल रही थी। रविवार रात तस्करों के शराब लेकर निकलने की सूचना मिली। कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास ढाबे पर एक एंबुलेंस और कार में सवार लोग खाना खाने के लिए खड़े नजर आए। कार बिहार के नंबर की थी। पुलिस को शक हुआ तो कार सवारों को रोक कर पूछताछ की गई। उनके हावभाव देखने के बाद एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो अंदर भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब मिली। एंबुलेंस चालक समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर लंबे समय से तस्करी कर बिहार में शराब की सप्लाई करते थे। पंजाब नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे। किसी को शक न हो इसलिए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही तुरंत नंबर प्लेट बदल देते थे। पुलिस को देखते ही एंबुलेंस का हूटर बजाने लगते थे। आपातकालीन सेवा के कारण पुलिस तत्काल रास्ता दे देती थी। सरगना कार से आगे चलकर एंबुलेंस को एस्कॉर्ट करता था। चेकिंग होने पर पहले ही अलर्ट कर देता था। तस्कर पिछले पांच वर्षों से हर महीने दो बार हरियाणा से बिहार तक शराब ले जाकर तीन गुने दामों में बेच रहे थे।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
डीसीपी ने बताया कि पांचों आरोपियों में रोहित निवासी मोहाना, सोनीपत, साहिल पुत्र जगवीर निवासी जींद, हरियाणा, साहिल पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी निजामपुर, सोनीपत, पंकज निवासी गांव भोला, मोहाना सोनीपत और संदीप निवासी पालवा, उचाना, जींद, हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। इनके पास से एक थार गाड़ी, एंबुलेंस के साथ 80 पेटी बरामद हुई है। मुख्य आरोपी संदीप पर पूर्व में गौतमबुद्ध नगर और बागपत में अवैध शराब के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में खरीदी कार, नहीं बदलवाया नंबर
डीसीपी आदित्य ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप और उसका साथी पंकज तस्करी के धंधे में पार्टनर हैं। दोनों मिलकर काम करते थे। वहीं पकड़े गए अन्य तीन साहिल, रोहित व साहिल महीनेदारी पर काम करते थे। संदीप ने किस्त न जमा करने पर जब्त हुई कार बिहार से नीलामी में खरीदी थी। उसने कार को अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया था। बिहार सीमा में आते ही एंबुलेंस को एस्कॉर्ट करता था। प्रदेश का नंबर होने और पीछे एंबुलेंस आती देख पुलिसकर्मी रास्ता दे देते थे। अगर पूछा जाता था तो वह इमरजेंसी बताकर बहाना बनाते थे और पुलिस की पकड़ में आने से बच जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed