{"_id":"616014fd8ebc3e627031ced0","slug":"liquor-bottles-found-in-new-opd-building-of-district-hospital-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन में मिलीं शराब की बोतलें, परिसर में बीयर केन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन में मिलीं शराब की बोतलें, परिसर में बीयर केन
Fri, 08 Oct 2021 03:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:23 PM IST
सार
प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल का कहना है कि ओपीडी भवन का अभी हस्तांतरण नहीं हुआ है। परिसर शाम को खाली हो जाता है। बाहरी लोग भी आ जाते हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
ओपीडी भवन में पड़ीं शराब की बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन में शराब की बोतलें मिलीं हैं। गुरुवार को सुबह भवन के दूसरे मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या 207 में जहां शराब की खाली बोतलें मिलीं, वह कक्ष जनरल सर्जन के लिए बनाया गया है, लेकिन अभी इसमें कोई बैठता नहीं है।
विज्ञापन
बोतलें किसने यहां रखी, इसकी जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन के भूतल और प्रथम तल पर ओपीडी संचालित की जा रही है। जबकि द्वितीय तल पर अभी कक्ष संख्या 205 में ईएनटी की ओपीडी चल रही है। तल के बाकी कक्ष खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
दोपहर में जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने कक्ष में शराब की खाली बोतलें पड़ी देखीं तो इसकी जानकारी प्रमुख अधीक्षक को दी गई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल का कहना है कि भवन का अभी हस्तांतरण नहीं हुआ है। परिसर शाम को खाली हो जाता है। बाहरी लोग भी आ जाते हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले बीयर की केन मिली थी
जिला अस्पताल के नए ओपीडी परिसर में इसके पहले भी बीयर की खाली केन पड़ी हुई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी जांच कराई गई थी। बाहरी लोगों की ओर से परिसर में बीयर पीने की रिपोर्ट दी गई थी।