फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   liqer mafia, house seized

गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी शराब माफिया का मकान पुलिस ने किया जब्त

Fri, 10 Jun 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
liqer mafia, house seized
कासगंज। माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी और शराब माफिया के मकान को जब्त कर लिया। मकान की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बौत्रे ने बताया कि शराब माफिया अवधेश मिश्रा निवासी सनौड़ी खास सिकंदरपुर वैश्य के खिलाफ वर्ष 2019 से 2022 तक अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत हैं। उसके द्वारा अपराधों में संलिप्त रहकर अवैध रूप से अचल संपत्ति एकत्रित की गई। उनके आदेश पर गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा शराब माफिया की अवैध संपत्ति का विवरण तैयार किया गया। इसमें पाया गया कि माफिया द्वारा अपनी पुश्तैनी भूमि पर एक मकान का निर्माण कराया गया है। जिस निर्माण की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये है। उसके खिलाफ सिकंदरपुर वैश्य थाना में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के कुर्क किए जाने के लिए सीओ पटियाली के नेतृत्व में सिकंदरपुर वैश्य एवं गंजडुंडवारा की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उपजिलाधिकारी पटियाली एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली व तहसीलदार पटियाली की मौजूदगी में मकान को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed