{"_id":"66dfd0bf61c2071d4b0fd398","slug":"linter-of-house-fell-in-malavan-etah-old-man-died-due-to-getting-buried-under-debris-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा के मलावन में मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से वृद्ध की मौत; जीजा साले घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा के मलावन में मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से वृद्ध की मौत; जीजा साले घायल
Tue, 10 Sep 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:23 AM IST
सार
एटा के मलावन में पुराने मकान का लिंटगर गिर गया। उसमें दबने से वृद्ध की मौत हो गई, वहीं जीजा-साले घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मलावन में मकान का लिंटर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मलावन थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर उर्फ तुर्कीपुरा में सोमवार की देर रात मकान की छत गिर गई। इसमें दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाह आलमपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात घर के पिछले कमरे की दीवार अचानक से भर भराकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर पिता बालाराम, भाई सुखवीर और उनका साला गौतम निवासी सुल्तानपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी वहां पहुंचे।
कमरे में घुसते ही उसकी छत इन लोगों के ऊपर ही गिर गई। इसमें तीनों लोग नीचे दब गए। घर में चीखपुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों घायलों को निकाला। इस दौरान करीब 1 घंटे का समय लग गया। जहां पिता बालकराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई सुखबीर और उनका साला गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां से सुखबीर की हालत को गंभीर देखते हुए हम लोग कासगंज ले आए। जहां एक निजी क्लीनिक पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक बालाराम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। दैवीय आपदा कोष से राहत राशि व अन्य जो भी सहायता हो सकेगी। उसको दिलाया जाएगा। -सत्य प्रकाश, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
शाह आलमपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात घर के पिछले कमरे की दीवार अचानक से भर भराकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर पिता बालाराम, भाई सुखवीर और उनका साला गौतम निवासी सुल्तानपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
कमरे में घुसते ही उसकी छत इन लोगों के ऊपर ही गिर गई। इसमें तीनों लोग नीचे दब गए। घर में चीखपुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों घायलों को निकाला। इस दौरान करीब 1 घंटे का समय लग गया। जहां पिता बालकराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई सुखबीर और उनका साला गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां से सुखबीर की हालत को गंभीर देखते हुए हम लोग कासगंज ले आए। जहां एक निजी क्लीनिक पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक बालाराम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
112 पर नहीं लगी कॉल
हरेंद्र ने बताया कि घटना के बाद हमने 112 पीआरवी पर फोन किया, वहां से रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद थाना मलावन के सीयूजी नंबर पर कॉल किया, क्षेत्राधिकारी सकीट के नंबर पर फोन किया। कहीं कोई कॉल नहीं उठा तो एसडीएम सदर के यहां भी फोन किया। वहां से भी जबाव नहीं मिला।सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। दैवीय आपदा कोष से राहत राशि व अन्य जो भी सहायता हो सकेगी। उसको दिलाया जाएगा। -सत्य प्रकाश, एडीएम प्रशासन