{"_id":"65525b4ace7d78a8950882e9","slug":"lights-lit-up-in-houses-sky-became-colorful-with-fireworks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-7396-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घरों में जगमगाए दीप, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घरों में जगमगाए दीप, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
Mon, 13 Nov 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली पर घरों में जहां दीपों की जगमग नजर आई तो वहीं आतिशबाजी से आसमान भी सतरंगी रहा। पूरी रात आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। इससे पूर्व लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन का सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाइयां भी दीं।
रविवार को जिले भर में लोगों ने धूमधाम से दिवाली मनाई। शाम सात बजे के बाद सबसे पहले घर और प्रतिष्ठानों में लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। इसके बाद दीप जलाकर घरों को दीपमालाओं से सजाया। दीपों से घर जमगाते नजर आए तो वहीं आतिशबाजी से आसमान भी सतरंगी हो उठा। रोशनी वाले पटाखों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। हर तरफ मल्टी शॉट पटाखों की रंग बिरंगी रोशनी आसमान में नजर आई। लोगों ने एक दूसरे से मिलकर दिवाली की बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी दिवाली की बधाई का दौर चलता रहा। दिवाली पर आतिशबाजी को देखर सबसे अधिक रोमांचित बच्चे नजर आए। यही कारण रहा कि रविवार को देर शाम तक भी दुकानों पर पटाखों की बिक्री होती रही। कहीं पैराशूट रॉकेट बच्चों की पहली पसंद रहा तो कहीं चरखी और तेज आवाज वाले पटाखों को बच्चों ने खरीदा।