फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lighting of mosques, procession taken out

Agra News: मस्जिदों में की गई रोशनी, निकाला गया जुलूस

Tue, 17 Sep 2024 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lighting of mosques, procession taken out
मैनपुरी। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म सोमवार को जश्न-ए पैदाइश ईद-मीलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया। आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया, जामा मस्जिद, छोटी खानकाह समेत सभी मस्जिदों को रंग बिरंगे बिजली के बल्बों की झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन


ईद-मीलादुन्नबी पर सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग जुलूस ईद-मीलाद-उन-नबी, जश्न-ए ईद-मीलाद-उन-नबी मुबारक हो, खुश आमदीद, जश्न- विलादत जिंदाबाद इस्लामी नारे लिखे बैनर अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। खानकाहे रशीदिया में आयोजित ईद-मीलाद-उन-नबी जलसे की शुरुआत कुरान-ए-पाक से हुई।
विज्ञापन


खानकाहे रशीदिया के सज्जादा नशीन अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने कहा पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह बसल्लम इस्लाम धर्म नहीं, बल्कि हर जाति और हर एक देश के पैगंबर हैं। आज के दिन पैगंबरे इस्लाम का जन्म दिवस मुसलमान ही नहीं बल्कि दुनियां के सभी धर्मों के लोग श्रद्धा से मनाते हैं। जामिया रशीदिया एवं शहर के अन्य स्कूल एवं मदरसों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जामा मस्जिद के पेश इमाम समी अहमद, आशू मियां, चेयरमैन करहल अब्दुल नईम, एएच हाशमी एडवोकेट, नदीम इलाही, उमर सिद्दीकी, औफाक अली, नासिर हुसैन, मुजम्मिल मिर्जा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed