{"_id":"5f624f4a8ebc3eee0b06b365","slug":"ligh-problem-mainpuri-news-agr4595883166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए पर 647 घरों के कनेक्षन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए पर 647 घरों के कनेक्षन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीन हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर विभागीय अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाया। इसके तहत 61 टीमों ने घर-घर जाकर बिल चेक करने के बाद बकाया होने पर 647 घरों के कनेक्शन काट दिए। बिल जमा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरसी के माध्यम से बिल वसूल करने की चेतावनी दी।
बुधवार को अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अभियान चलाया गया। शहर के मोहल्ला छपट्टी, बंशीगोहरा, ताल दरवाजा, कांशीराम कॉलोनी आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर टीमों ने चेकिंग की। साथ ही कांशीराम कॉलोनी में 50 से अधिक घरों में तीन हजार से ज्यादा का बकाया बिल जमा नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरसी के माध्यम से बिल वसूल करने की चेतावनी दी गई।
किशनी क्षेत्र में जेई अनिल कुमार ने लाइनमैनों के साथ तीन हजार से ऊपर के बकाएदारों की जांच की। जेई ने बताया कि समय पर बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
बिजली थाना से ही होगी जांच
बिजली चोरी की रिपोर्ट अब बिजली थाने में ही दर्ज की जा रही है। बिजली थाने की पुलिस ही अब बिजली चोरी के मामले की जांच करेगी। बिजली चोरी साबित होने पर थाने से ही केार्ट में चार्जशीट भेजी जाएगी। बिजली थाना प्रभारी स्वदेश कुमार ने बताया रिपोर्ट से बचने के लिए बकाएदार शीघ्र ही बिजली बिल जमा कर दें।