फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ligh problem

बकाए पर 427 घरों के कनेक्शन काटे

Thu, 10 Sep 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
ligh problem
मैनपुरी। बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले भर में सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया। विभाग की 32 टीमों ने घर-घर जाकर बिल चेक करने के बाद तीन हजार से अधिक का बिल जमा न होने पर 427 घरों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर विभाग की 32 टीमों ने जिले में सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र में जेई प्रतीक यादव, रामसनेही, एसके बिंद ने लाइनमैनों के साथ चेकिंग की। शहर की कांशीराम कॉलोनी में तीन टीमों ने पहुंचकर बकाया बिजली जमा नहीं होने पर 18 घरों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी, दरीबा, ताल दरवाजा, महमूद नगर, पुरानी मैनपुरी, आश्रम रोड, कचहरी रोड, कटरा, गुलाबबाग क्षेत्र में बिजली बिल जमा नहीं होने पर 67 घरों केे कनेक्शन काट दिए गए। किशनी क्षेत्र में जेई अनिल कुमार ने लाइनमैनों के साथ तीन हजार से ऊपर के बकायेदारों की जांच की। जेई ने बताया कि समय पर बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लाइनमैन बसंत दुबे, अजय पांडे, वीरभान सिंह, दीपेंद्र कुमार, पिंटू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed