{"_id":"5ec177858ebc3e9084665e11","slug":"ligh-problem-mainpuri-news-agr4422700169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया डालने के विवाद में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिया डालने के विवाद में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। गांव कैलाशपुर में कटिया डालने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी आनंद और प्रेमपाल के बीच रविवार को कटिया डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आते ही लाठी डंडा चलने लगे
जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष के घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आनंद व उसके पक्ष के विनय, वीरेंद्र व अमीर दूसरे पक्ष से प्रेमपाल, मनोज, नीरज व लोकेंद्र के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की।
वहीं थाना पुलिस ने नगला प्रेमी निवासी श्रीनारायण और भानूप्रताप को गिरफ्तार किया। झगड़ा कर रहे मोहल्ला काजी निवासी दानिश और तपा की नगरिया निवासी संजीव को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।