{"_id":"6ad242761343f6592d0b62d5","slug":"lift-installed-in-opd-of-sn-medical-college-in-agra-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों को बड़ी राहत: ओपीडी में लगी लिफ्ट, बुजुर्ग और दिव्यांग आसानी से करा सकेंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों को बड़ी राहत: ओपीडी में लगी लिफ्ट, बुजुर्ग और दिव्यांग आसानी से करा सकेंगे इलाज
Fri, 16 Oct 2026 08:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:58 PM IST
सार
एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में लिफ्ट लगने से मरीज अब दूसरी मंजिल पर डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में लिफ्ट लगाने का काम दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
एसएन में लगी लिफ्ट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों के लिए सुविधा हो गई है। यहां पर लिफ्ट लग गई है। इससे मरीज दूसरी मंजिल पर बने विभागों तक इलाज के लिए आसानी से जा सकेंगे। रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर में भी लिफ्ट लगाई जा रही है।
ओपीडी की दूसरी मंजिल पर त्वचा रोग, दंत रोग, नाक कान और गला रोग समेत अन्य के मरीज देखे जाते हैं। यहां मरीजों को सीढ़ियों से ही जाना पड़ता था। बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को परेशानी होती थी। लिफ्ट लगने से मरीज अब दूसरी मंजिल पर डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में लिफ्ट लगाने का काम दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
इससे मरीज अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच कराने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मरीजों को दिक्कत होती थी। ऐसे में उनके लिए लिफ्ट लगाई गई है। जल्द इसे शुरू किया जाएगा।