फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment to two youths who raped a teenage girl

Agra News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को आजीवन कारावास

Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two youths who raped a teenage girl
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में छह साल पहले किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी 29 जनवरी 2017 की सुबह 11 बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। खेत पर पहले से मौजूद मनोज मिश्रा तथा सोनू यादव मोटा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने जब उनकेे घर जाकर शिकायत की तो उन्होंने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने दोनों के खिलाफ थाना औंछा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट में की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, किशोरी सहित गवाहों ने दोनों केे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर दोनों को दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत और एडीजीसी अभिषेक गुप्ता की दलीलों तथा गवाही के आधार पर दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed