फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment to brother-in-law convicted of murder

UP News: भाभी से रंजिश मान बैठा था देवर, भाई के सामने बके से काटकर की हत्या; आठ साल बाद आजीवन कारावास

Sat, 17 Aug 2024 09:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 17 Aug 2024 09:59 AM IST
सार

भाभी की बके से काटकर हत्या करने के आरोपी देवर को कोर्ट ने दोषी पाया है। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी ने भाई के सामने ही भाभी का कत्ल किया था। 


 

विज्ञापन
Life imprisonment to brother-in-law convicted of murder
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गढि़या में आठ साल पहले भाभी की बका से काटकर हत्या करने के दोषी देवर को जिला जज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाने के बाद उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गांव गढ़िया की रहने वाली धनदेवी 17 मार्च 2016 को सुबह 10.30 बजे अपने पति कैलाशचंद्र के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी उनका देवर उत्तमचंद्र उर्फ भूरे अपने हाथ में बका लेकर वहां आ गया। उसने अपनी भाभी को गालियां देना शुरू कर दिया। गालियां देने से मना किया तो उसने बका से काटकर हत्या कर दी। शोरगुल सुनकर गांव के लोगों को आते देख भूरे हत्या करने के बाद भाग गया। कैलाश ने अपने भाई भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

 

पुलिस ने भूरे को पकड़कर जेल भेज दिया। जांच करने के बाद भूरे के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित सात गवाहों ने भूरे केे खिलाफ गवाही दी। गवाही के आधार पर भूरे को अपनी भाभी धनदेवी की हत्या करने का दोषी पाया गया। जिला जज सुधीर कुमार ने हत्यारे देवर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


 
विज्ञापन

भाई की गवाही पर हुई सजा
कैलाश ने अदालत में अपने भाई भूरे के खिलाफ हर तारीख पर पैरवी की। न्यायालय में उसके खिलाफ गवाही भी दी। गवाही में बताया कि उसकी पत्नी धनदेवी घर के बाहर बैठी थी। तभी भूरे अपने हाथ में बका लेकर आया। धनदेवी को गालियां दीं। मना करने पर बका से काटकर हत्या कर दी। लोगों को आते देख मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed