फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment for former superintendent of Womens Shelter House agra

नारी संरक्षण गृह की पूर्व अधीक्षिका को आजीवन कारावास, कोर्ट ने इस मामले में सुनाई सजा

Sat, 06 Oct 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Oct 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for former superintendent of Womens Shelter House agra
सजा मिलने के बाद मीडिया पर भड़की गीता राकेश - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने आगरा के नारी संप्रेक्षण गृह की पूर्व अधीक्षिका गीता राकेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसे 43 संवासिनियों और आठ बच्चों को अवैधानिक रूप से छोड़ने और वेश्यावृत्ति के धंधे में डालने में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार द्वितीय ने शनिवार को यह फैसला सुनाया है। आजीवन कारावास की सजा सुनते ही गीता राकेश सहम गई। कोर्ट ने उस पर 5.51 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के मीरगंज इलाके से मई 2016 में गुड़िया संस्था ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके 67 महिलाओं और 37 बच्चों को मुक्त कराया था। इनको 20 मई 2016 को आगरा के नारी संप्रेक्षण गृह में भेजा गया था। उन्हें एक साल तक रखा जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आदेश के संवासनियों और बच्चों को छोड़ा

इनमें से 22 महिलाओं को अलग-अलग कोर्ट के आदेश पर उनके परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया था। इसके बाद गीता राकेश ने बिना किसी आदेश के 21, 22 और 23 मई 2017 को 43 संवासनियों और आठ बच्चों को छोड़ दिया। 

गीता राकेश ने इसके लिए न तो प्रार्थनापत्र लिए, न पहचान पत्र और न ही बंधनपत्र भरवाए थे। इलाहाबाद एसडीएम सदर को सामाजिक संस्था गुड़िया के सुनील ने शिकायत की थी। इसके बाद जांच की गई। 

जांच के बाद महिला कल्याण विभाग के उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी पुनीत कुमार मिश्र ने एक जून 2017 को थाना एत्माद्दौला में मानव तस्करी, पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। गीता राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जेल भेजा गया था। 

आखिरी सांस तक रहेगी जेल में

मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण सुनवाई पाक्सो एक्ट में चल रही थी। गीता राकेश जेल में निरुद्ध है। शनिवार को कोर्ट ने दोषी गीता राकेश का आखिरी सांस तक (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। चर्चित मामले में अग्रिम विवेचना के आदेश कुछ समय पहले ही दिए गए थे।

सजा सुनते गीता राकेश सहम गई। दोषी गीता राकेश फ्रेंड्स कालोनी, इटावा की रहने वाली है। वहीं कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस सुपुर्दगी में दी गईं 43 महिलाओं और आठ बच्चों को खोजने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed