फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Letter written to RTO and police to remove private ambulances

Agra News: निजी एंबुलेंस हटाने के लिए आरटीओ और पुलिस को लिखा पत्र

Fri, 24 Oct 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Letter written to RTO and police to remove private ambulances
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने परिसर और आसपास खड़ी होने वाली निजी एंबुलेंस पर कार्रवाई के लिए पुलिस और आरटीओ को पत्र लिखा है। इससे जाम लगने और मरीजों को परेशानी होने की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

एसएन कॉलेज के इमरजेंसी के बाहर और परिसर में अवैध रूप से निजी एंबुलेंस खड़ी हो रही हैं। एंबुलेंस चालक एसएन के मरीजों से सौदेबाजी भी करते हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच तीन सदस्यीय समिति कर रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से खड़ी होने वाली एंबुलेंस से रास्ते में जाम लगने से मरीज फंस रहे हैं। कई बार इनको हटाया गया है, फिर से ये निजी एंबुलेंस खड़ी करते हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए आरटीओ और पुलिस थाने में पत्र लिखा है। अपने स्तर पर गार्ड को भी निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed