{"_id":"695d3048f1fabd1992024a60","slug":"leopards-terror-persists-with-sticks-and-rods-on-guard-agra-news-c-285-1-sagr1008-104908-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेंदुए की दहशत कायम, लाठी-डंडों से पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेंदुए की दहशत कायम, लाठी-डंडों से पहरेदारी
विज्ञापन
सायकापुरा गांव के जंगल में गस्त करती वन विभाग की टीम,दूसरे चित्र में ग्रामीण पेहरा देते ग्रामीण
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव सायकापुरा में सोमवार की शाम तेंदुआ दिखाई देने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी गांव में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों में डर इस कदर है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचक रहे हैं। सुरक्षा को लेकर जहां वन विभाग की टीम लगातार गांव और जंगल में गश्त कर रही है, वहीं ग्रामीण भी लाठी–डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम खेत में पानी लगा रहे एक किसान को तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से पूरे गांव में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर की वजह से लोग अकेले बाहर नहीं जा रहे हैं। मंदिरों पर पूजा–अर्चना के लिए भी लोग झुंड बनाकर पहुंच रहे हैं। कई ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाड़े बनवाए जा रहे हैं, ताकि मवेशी सुरक्षित रह सकें। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं तेंदुआ गांव में न घुस आए और कोई बड़ी घटना न हो जाए। इसी को लेकर वे रात–दिन सतर्कता बरत रहे हैं और आपसी सहयोग से गांव में गश्त कर रहे हैं। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया यह तेंदुआ एक मादा शावक है, जो पिनाहट क्षेत्र से निबोहरा इलाके के नदी किनारे जंगल में अक्सर अपने दो बच्चों के साथ घूमती रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसे किसी भी प्रकार से न छेड़ें, अन्यथा वह हिंसक हो सकती है। वन विभाग की टीम गांव में मुनादी कर लोगों को जागरूक कर रही है।