फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   leopard seen in mid night

आधी रात को अर्जुन नगर में तेंदुआ का हल्ला 

Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
leopard seen in mid night
प्रीतम सिंह जठानी गांव के जंगलों में गुच्छी ढूंढने गया था कि तेंदुए ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
शहर में एक बार फिर तेंदुआ की दहशत फैल गई। एयरफोर्स के अजीत नगर गेट के पास के इलाके में बुधवार रात तकरीबन 11 बजे तेंदुआ का हल्ला मचा। यह बात कुछ ही देर मेें पूरे इलाके में फैल गई। डर के मारे महिलाएं-बच्चे छतों पर चढ़ गए और लाठी-डंडे से लैस पुरुष गोलबंद हो तेंदुए की तलाश में निकल पड़े। मगर, देर रात तक उसका पता नहीं चला।  

एयरफोर्स एरिया स्थित जंगल में डेढ़ महीने पहले भी तेंदुआ देखा गया था। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई थी, लेकिन तब किसी को विश्वास नहीं हुआ था। 25 अप्रैल को न्यू आगरा के इंद्रपुरी स्थित सुरेश नगर में एक कोठी मेें तेंदुआ घुस आया। उसे वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने पकड़ा। इस तेंदुए को सहारनपुर के जंगल में भेजा जा चुका है। यह अभी साफ नहीं हो सका है कि यह तेंदुआ आखिर आया कहां से था। तभी एक बार फिर अर्जुन नगर स्थित एयरफोर्स के अजीत नगर गेट इलाके में रात तकरीबन 11 बजे  एक व्यक्ति ने तेंदुआ देखने की बात कही। जिस इलाके में तेंदुआ देखा गया वह एयरफोर्स एरिया के निकट है। यहां पर जंगल भी है। यह खबर फैलते देर नहीं लगी। लोग दहशत में आ गए कि पहले भी इस इलाके के पास तेंदुआ देखा जा चुका है। डर के कारण तमाम लोग महिलाओं बच्चों को लेकर घर की छतों पर चढ़ गए। वहीं कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर तलाश  करने लगे। मगर, देर रात तक वहां पर कुछ भी नहीं मिला। फिर भी क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पुलिस और वन विभाग की टीम को इस हल्ले की कोई जानकारी ही नहीं थी। शाहगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि तेंदुआ आने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। वन विभाग के रेंजर राजेश शर्मा ने भी यही बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed