{"_id":"60aa04b8ab8f1c743c493a1d","slug":"leopard-foot-steps-found-in-devipura-village-of-mathura-people-in-panic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव का खौफ: मथुरा के देवपुरा गांव में तेंदुए की आहट से दहशत, पैरों के निशान वन विभाग ने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव का खौफ: मथुरा के देवपुरा गांव में तेंदुए की आहट से दहशत, पैरों के निशान वन विभाग ने जांच को भेजे
Sun, 23 May 2021 01:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 May 2021 01:01 PM IST
सार
तेंदुए की दशहत एक बार फिर मथुरा में देखने को मिल रही है। पैरों के निशान गांव में मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं और घरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
तेंदुआ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और गोवर्धन पुलिस को दी। वन विभाग टीम ने मौके से तेंदुए के पैरों के चिन्ह लेकर फोरेंसिक जांच को भेजे हैं।
शनिवार देर शाम देवपुरा गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को विचरण करते देखा तो हड़कंप मच गया। दहशत में आए लोग घरों में दुबक गए। इसकी सूचना वन विभाग और थाना पुलिस को दी। आनन-फानन में वन विभाग की टीम देवपुरा पहुंची और ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदुए की खोजबीन में जुट गई। वहां तेंदुआ तो नहीं मिला लेकिन उसके पैरों के निशान (चिन्ह) टीम ने देखे। पैरों के निशान क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन ब्रजेश परमार का कहना है कि देवपुरा में तेंदुआ विचरण करते ग्रामीणों ने देखा, इसकी सूचना पर गांव देवपुरा वन विभाग की टीम पहुंची। वहां तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। संभवत: तेंदुआ वहां से बरसाना क्षेत्र के गांव कमई की ओर निकल गया है। ग्रामीणों को रात में अकेले बाहर न निकलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पिछले साल पकड़ा था तेंदुआ
मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में पिछले साल अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान एक तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने 10 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर पकड़ा था। बता दें कि तेंदुआ अचानक गोवर्धन-मथुरा मार्ग के जमुनावता मोड़ पर आ गया था। मार्ग पर बनी दुकानों व मकानों के लोगों के शोर मचाने पर सड़क से नीचे उतरकर तेंदुआ पुलिया में घुस गया था। जिसके बाद कई जाल व उपकरण मंगाए गए और पुलिया के भीतर दमकल की गाड़ी से पानी का प्रेशर भी दिया गया। पुलिया की लंबाई करीब 100 फीट होने से टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा था। पुलिया में पाइप, रस्सी डालकर तेंदुए को बाहर निकालने के बाद उसे पिंजड़े में बंद किया गया था। तेंदुए की उम्र पांच से छह वर्ष की थी।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस: चंबल में बढ़ा तेंदुए का कुनबा, कुलांचे भर रहे काले हिरन