फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leopard Attacks In Chambal Forest People In Panic

बीहड़ में तेंदुए ने किए लगातार हमले, कई जानवरों को बनाया शिकार, लोग सहमे

Sat, 05 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Dec 2020 12:08 AM IST
सार

  • वन विभाग की टीम को पड़ताल के दौरान 7 तेंदुए और 8 शावक मिले थे
  • 13 मई को खेड़ा राठौर के सिमराई गांव में तेंदुए का शिकार हुआ था

विज्ञापन
Leopard Attacks In Chambal Forest People In Panic
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जैतपुर क्षेत्र के मऊ गांव में गुरुवार को तेंदुए ने बछिया का शिकार उसे मार डाला। इससे दो दिन पहले बाह के सिमराई गांव के समीप बीहड़ में दो गायों की जान ले ली थी। लगातार हो रहे हमले से बीहड़ के गांवों में लोग सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि बीहड़ में नर मादा दो शावकों के साथ दिखे हैं। इससे इलाके में दहशत है। लोगों ने बीहड़ में पशु चराने के लिए ले जाना बंद कर दिया है। किसान फसल की रखवाली भी तेंदुए के हमले की दहशत के बीच करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि नदी किनारे के ग्रामीणों को जागरुक किया जा रहा है। लोगों को तेंदुए के इलाके वाले स्थानों पर न जाने को सचेत किया गया है। विचरण पर नजर रखी जा रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुओं की मौतों का नहीं खुला राज 
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकटग्रस्त सूची में शामिल तेंदुए का चंबल में कुनबा बढ़ा है। पर, एक के बाद एक तीन तेंदुओं की मौत ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी तेंदुए की मौत का राज नहीं खुल सका है।


बाह रेंज में वन विभाग की टीम को पड़ताल के दौरान 7 तेंदुए और 8 शावक मिले थे। इधर, 13 मई को खेड़ा राठौर के सिमराई गांव में तेंदुए का शिकार हुआ था। पुलिस शिकारियों का सुराग नहीं लगा सकी है। 26 जून को खिरीटी गांव में स्कूल के शौचालय में तेंदुए का शव मिला था। 10 अक्टूबर को बाह से सटे इटावा के पसिया गांव के नजदीक भी तेंदुए का शव मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed