फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leopard Attack On 15 Year Old Boy Injured Panic In Seeta Nagar Agra News In Hindi

आगरा: रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद पकड़ा तेंदुआ, लोगों की दहशत हुई खत्म

Tue, 22 Jun 2021 02:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Jun 2021 02:22 PM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। कई घंटे की मेहनत के बाद टीम ने तेंदुआ पकड़ा है।

विज्ञापन
Leopard Attack On 15 Year Old Boy Injured Panic In Seeta Nagar Agra News In Hindi
आगरा: सीता नगर क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामबाग के सीता नगर में तेंदुआ घुस गया। इस तेंदुए ने पंजा मारकर एक 15 वर्षीय किशोर को घायल कर दिया। तेंदुआ एक गोदाम में घुस गया। रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद तेंदुआ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। टीम तेंदुआ को पिंजरे में पकड़कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। सुबह से सीता नगर के लोग दहशत में थे। दोपहर बाद उनका डर खत्म हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि एत्माद्दौला का सीता नगर क्षेत्र घनी बस्ती में आता है। मंगलवार सुबह यहां एक तेंदुआ आ गया जिसने 15 वर्षीय किशोर सुमित पर हमला कर दिया। तेंदुआ होने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें तेंदुआ एक घर से बाहर निकलता दिख रहा है। गली में दौड़ लगाता हुआ तेंदुआ एक गोदाम के अंदर घुस गया। स्थानीय लोगों ने उस गोदाम के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।

विज्ञापन


घनी बस्ती में लोगों को जब तेंदुआ होने की सूचना मिली तो दहशत में आ गए थे। महिलाओं ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। लेकिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग की टीम ने दो बजे के करीब तेंदुआ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। गोदाम के अंदर जाल डालकर तेंदुआ को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में पहले भी आ चुका है तेंदुआ
ताजनगरी में इससे पहले भी तेंदुआ के आने की घटनाएं सामने आईं हैं। कुछ साल पहले न्यू आगरा क्षेत्र में एक तेंदुआ बंद पड़े मकान में घुसा था, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी थी।


बीहड़ से आ रहे तेंदुए ?
आगरा में चंबल के बीहड़ में इन दिनों तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा है। रेत खनन करने वाली गाड़ियां आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में आती हैं। संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि तेंदुआ बालू लाने वाली किसी गाड़ी से यहां तक पहुंच गया है। यमुना का किनारा भी पास में ही है, यहां से भी तेंदुआ आ सकता है। 

ये भी पढ़ें:
सुरक्षा का टीका: वैक्सीन बनी संजीवनी, संक्रमित होने के बाद घर पर ही दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed