{"_id":"5dd6878f8ebc3e54b1219d47","slug":"lekhpals-will-be-on-strike-from-26-november-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो 26 नवंबर से नहीं बन पाएंगे जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो 26 नवंबर से नहीं बन पाएंगे जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र, यह है वजह
Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। आगरा जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल 26 नवंबर से हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते यहां कामकाज ठप हो जाएगा तो जाति, आय, निवास आदि प्रमाणपत्र नहीं बन पाएंगे। खसरा-खतौनी में संशोधन आदि से जुड़ा कार्य भी रुक जाएगा।
भत्ते के रूप में पांच रुपये प्रति रिपोर्ट के भुगतान का शासनादेश आ चुका है। लेखपाल किसी भी आवेदन पर यदि अपनी रिपोर्ट लगाएंगे तो उन्हें पांच रुपये प्रति रिपोर्ट के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। लेकिन, जिले में अब तक एक भी लेखपाल को इसका लाभ नहीं मिल सका है।
इतना ही नहीं, क्षेत्र भ्रमण के लिए मिलने वाले 3.33 रुपये को भी बढ़ाने की मांग की है। ऐसी ही पांच मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने लंबित मांगों के पूरा न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है।

113 क्षेत्रों में पहले से ही ठप है काम
जिले के 113 क्षेत्रों में पहले से ही कामकाज ठप पड़ा है। इन क्षेत्रों का अतिरिक्त काम देख रहे लेखपालों ने चार नवंबर को अतिरिक्त काम छोड़ दिया था। तब से अब तक वैकल्पिक बंदोबस्त के लिए ही जद्दोजेहद चल रही है। इन क्षेत्रों के लोगों को प्रमाणपत्र बनाने में तो मुश्किल आ ही रही है, दूसरी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला पा रहा है।
ये काम भी होंगे प्रभावित
-जाति, आय, निवास प्रमाणपत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लग सकेगी।
-दिव्यांगजन, वृद्धजन, विधवा पेंशन आदि आवेदकों के आवेदन लटेंगे।
-खसरा-खतौनी से जुड़े कार्य नहीं होंगे।
-जमीनों की पैमाइश नहीं की जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी भीमसेन ने बताया कि 26 नवंबर से जिलेभर के सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार करेंगे। जो कि मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा।